Is Kareena Kapoor Khan Pregnant: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर चर्चाओं में हैं. हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में उन्हें जिम से बाहर निकलते हुए देखा गया. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में करीना ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रही हैं और हाथ में अपना पसंदीदा बेबी-ब्लू स्टैनली टंबलर लिए हुए हैं.
वीडियो देखते ही फैंस की नजर उनकी तोंद पर टिक गई. कई लोगों ने इसे बेबी बंप समझ लिया और तीसरे बच्चे की अटकलें लगाने लगे. सोशल मीडिया पर कमेंट्स का सिलसिला शुरू हो गया. कोई लिख रहा है - 'तीसरा बेबी आने वाला है', कोई पूछ रहा है - 'करीना कपूर फिर प्रेग्नेंट हैं क्या?', तो कोई कह रहा है - 'प्रेग्नेंट है क्या.' कुछ फैंस तो यह भी दावा कर रहे हैं कि इस बार बेबी गर्ल होने वाली है.
हालांकि कुछ लोग करीना की फिटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं. मानसून के मौसम में भी जिम जाना और अपनी रूटीन बनाए रखना आसान नहीं होता, इसलिए कई फैंस उन्हें सलाम कर रहे हैं. लेकिन ज्यादातर चर्चा प्रेग्नेंसी के अंदर ही घूम रही है.
करीना और उनके पति सैफ अली खान के दो बेटे हैं - तैमूर अली खान और जेह अली खान. दोनों पहले ही पेरेंट्स बन चुके हैं और बच्चों के साथ खुशहाल परिवार की तस्वीर पेश करते हैं. तीसरे बच्चे की खबर अगर सच निकली तो परिवार में खुशियों का और इजाफा होगा. लेकिन अभी तक न तो करीना ने और न ही सैफ ने इस अफवाह पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. दोनों चुप हैं, इसलिए सिर्फ अटकलें ही चल रही हैं.
अभी इंतजार है कि करीना खुद इस पर कुछ कहें या नहीं. जब तक कोई कन्फर्मेशन नहीं आता, तब तक ये सिर्फ सोशल मीडिया की चर्चा ही रहेगी.