रणवीर सिंह क्यों नहीं बन सकते शक्तिमान? मुकेश खन्ना ने बताई बड़ी वजह

मुकेश खन्ना ने कहा कि रणवीर सिंह करीब तीन घंटे तक उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे कि उन्हें शक्तिमान का किरदार दिया जाए. खन्ना ने स्वीकार किया कि उन्हें इनकार करते हुए थोड़ा दोषी भी महसूस हुआ, लेकिन वे रणवीर के चेहरे में शक्तिमान को नहीं देख पाए.

X
Antima Pal

Mukesh Khanna On Ranveer Singh: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में एक बार फिर चर्चा छिड़ गई है. मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह को शक्तिमान की भूमिका के लिए नकारने की बात खुलकर बताई. शक्तिमान नाम की लोकप्रिय टीवी सीरीज को फिल्म में ढालने की योजना 2022 में घोषित हुई थी, लेकिन अब तक शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है.

रणवीर सिंह क्यों नहीं बन सकते शक्तिमान? 

मुकेश खन्ना ने कहा कि रणवीर सिंह करीब तीन घंटे तक उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे कि उन्हें शक्तिमान का किरदार दिया जाए. खन्ना ने स्वीकार किया कि उन्हें इनकार करते हुए थोड़ा दोषी भी महसूस हुआ, लेकिन वे रणवीर के चेहरे में शक्तिमान को नहीं देख पाए.

मुकेश खन्ना ने बताई बड़ी वजह

उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा- 'मैंने उनकी बहुत प्रशंसा की है. उनके जैसा ऊर्जावान अभिनेता और कोई नहीं है. वे किलविश का रोल बखूबी कर सकते हैं. मैंने तो उन्हें किलविश का ऑफर भी दिया था. वे शानदार किलविश साबित होंगे.'


खन्ना के अनुसार रणवीर धुरंधर, गली बॉय या पद्मावत के खिलजी जैसे किरदार तो निभा सकते हैं, लेकिन शक्तिमान नहीं. उन्होंने साफ कहा कि शक्तिमान के लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि चेहरे और छवि का सही मेल भी जरूरी है. रणवीर का चेहरा शरारती और मस्ती भरा लगता है, जबकि शक्तिमान के किरदार में सकारात्मकता और शुद्धता झलकनी चाहिए.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी रणवीर को खराब अभिनेता नहीं कहा. रणवीर शक्तिमान बनने के लिए बहुत उत्सुक थे, लेकिन खन्ना अपनी सोच पर अड़े रहे. किलविश का ऑफर सुनकर रणवीर ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई.