'किसने लीक किया SSR का प्राइवेट चैट,' मौत के 4 साल बाद अचानक ट्रेंड क्यों करने लगे सुशांत सिंह राजपूत?
सोशल मीडिया पर आजकल आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. अभी हाल ही में एक्टर की पर्सनल चैट लीक हो गई जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जब से इस दुनिया से गए हैं तब से बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक हर कोई उनको याद करता है.
सोशल मीडिया पर आजकल आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. कभी किसी एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ न कुछ सामने आता रहता है. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जब से इस दुनिया से गए हैं तब से बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक हर कोई उनको याद करता है. अब इस बीच अभिनेता की एक चैट सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है. तो चलिए जानते हैं कि उस चैट में क्या खास है?
दरअसल, कुछ फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें सुशांत से कोई शख्स बात कर रहा है. इस चैट में रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती का भी जिक्र किया जा रहा है. चैट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे यह रिया चक्रवर्ती से बात कर रहे हैं क्योंकि इसमें सुशांत एक्ट्रेस के परिवार की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं.
Also Read
चैट हुई लीक
फोटो में सुशांत का दर्द भी सामने आ रहा है. हालांकि, फोटो को देखने के बाद यह कहना काफी मुश्किल हैं कि ये किसके संग सुशांत की चैट है और किसने इसको लीक किया है. फोटो को देख यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये पक्का रिया चक्रवर्ती ही है और उसी ने लीक किया होगा.वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आज भी सुशांत सर हम आपको मिस कर रहे हैं.
आपको बता दें कि 14 जून साल 2020 जब हर कोई कोरोना के कारण अपने-अपने घरों में बंद था. उसी वक्त सुशांत ने अपने मुंबई फ्लैट पर अपनी जान ले ली थी. अभिनेता की मौत के बाद हर कोई सदमें में था और सब बस यही जानना चाहते थे कि आखिर अभिनेता ने यह फैसला क्यों लिया.