T20 World Cup 2026

'तुम्हें कोई नहीं सिखा सकता...', जब चार घंटों तक सलमान खान को डांस सिखाने के बाद रो पड़ीं थीं फराह खान

सलमान खान अब भले ही स्क्रीन पर आपको धमाकेदार डांस करते हुए दिखाई देते हों लेकिन अपने करियर की शुरुआत में उन्हें अपने डांस को लेकर काफी कुछ सुननी पड़ी. दिग्गज कोरियोग्राफर फराह खान ने बताया कि एक बार उन्हें सलमान खान को डांस सिखाने का काम दिया गया था, सलमान को डांस सिखाते-सिखाते वह रो पड़ी थीं.

Social media
India Daily Live

Bollywood News: भाई जान सलमान खान का स्क्रीन पर स्वैग कुछ अलग ही होता है. सलमान खान अब भले ही आपको स्क्रीन पर दमदार डांस करते हुए दिखाई देते हों लेकिन अपने करियर की शुरुआत में सलमान को स्क्रीन पर डांस करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे. एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर, डांसर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फराह खान ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि कैसे वह सलमान को डांस सिखाते-सिखाते रो पड़ी थीं.

कोई भी तुम्हें डांस नहीं सिखा सकता

साल 2019 में सुपर डांसर के एक एपिसोड के दौरान फराह ने बताया कि सलमान के करियर के शुरुआती दिनों में उनके एक स्क्रीन टेस्ट के दौरान उन्हें सलमान को डांस सिखाने के लिए कहा गया. फराह ने उस घटना को याद करते हुए कहा, 'सलमान के एक स्क्रीन टेस्ट के दौरान मुझे सलमान को डांस सिखाना था. मैंने सलमान खान को चार घंटों तक डांस सिखाया और आखिर में मैं रो पड़ी. मैंने सलमान से कहा कि कोई भी तुम्हें डांस नहीं सिखा सकता. तुम्हें जरा भी नहीं आता.'

 मैंने प्यार क्यों किया में सलमान के कास्ट किए जाने पर हैरान थी
फराह याद करते हुए कहती हैं कि जब सलमान को 'मैंने प्यार क्यों किया' के लिए साइन किया गया तो मैं बहुत हैरान थी. उन्होंने कहा कि उससे भी ज्यादा हैरानी मुझे तब हुई जब मैंने उस फिल्म को देखा, क्योंकि फिल्म में सलमान ने बहुत अच्छा किया था.

सलमान के कई गानों के लिए की कोरियोग्राफी

इसके बाद फराह ने सलमान खान के लिए कई गानों की कोरियोग्राफी की जो सुपरहिट साबित हुए. दबंग फिल्म का मुन्नी बदनाम हुई गाना उन्हीं में से एक है. उस गाने में सलमान खान के हुक स्टेप को काफी पसंद किया गया. फराह बताती हैं कि मुझसे शादी करोगी के गाने 'जीने के हैं चार दिन' में सलमान खान का तौलिया वाला स्टैप उन्होंने ने ही तैयार किया था. इसके बाद सलमान ने फराह की फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी-दीवानगी' में भी गेस्ट अपीयरेंस किया था. फराह बताती हैं कि इस गाने में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का डांस देखने के लिए सलमान खान ने सेट पर घंटों इंतजार किया था.