OTT पर कब और कहां देख सकेंगे सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मा इंटी बंगारम'? सामने आई डिटेल्स
नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म ने विश्व स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह तेलुगु सिनेमा की पहली महिला प्रधान फिल्म बन गई है जिसने इतनी बड़ी कमाई हासिल की है. फिल्म के क्रिएटर राज निदिमोरु हैं.
Maa Inti Bangaaram OTT Release: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मा इंटी बंगारम' अब सिनेमाघरों के बाद घर बैठे देखने को तैयार है. यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब सिर्फ 28 दिनों बाद 17 जुलाई को जीओ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी.
नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म ने विश्व स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह तेलुगु सिनेमा की पहली महिला प्रधान फिल्म बन गई है जिसने इतनी बड़ी कमाई हासिल की है. फिल्म के क्रिएटर राज निदिमोरु हैं.
कब और कहां देखें?
जियो हॉटस्टार ने आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा है कि 17 जुलाई को फिल्म प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी. फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखी जा सकेगी, लेकिन हिंदी में उपलब्ध नहीं होगी.
Also Read
फिल्म की कहानी और कलाकार
इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ गुलशन देवैया, मंजूषा मुक्काविल्ली, दिगंत मंचले, श्रीमुखी, गौतमी समेत अन्य कलाकार नजर आएंगे. संतोष नारायणन ने संगीत दिया है. फिल्म का निर्माण सामंथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी ने अपनी कंपनी त्रलाला मूविंग पिक्चर्स के तहत किया है.
'मा इन्टी बंगारम' को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली. इसने दुनिया भर में ₹100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की और ऐसा करने वाली यह पहली महिला-प्रधान तेलुगु फ़िल्म बन गई. फ़िल्म के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद सामंथा ने बताया कि रिलीज़ से पहले एक एग्ज़िबिटर ने सवाल उठाया था कि फ़िल्म कौन देखेगा और कहा था- 'कोई हीरोइन वाली फ़िल्म क्यों देखेगा? अगर वह किसी बड़े हीरो की फ़िल्म में हो, तो ठीक है. लोग उसे ग्लैमर के लिए जानते हैं. लेकिन हीरोइन-प्रधान फ़िल्म? कौन आएगा? कोई नहीं.'
आलोचकों और दर्शकों दोनों ने फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया दी है. एक्शन, भावनाओं और सामंथा के शानदार अभिनय की खूब प्रशंसा हो रही है. यह फिल्म तेलुगु सिनेमा में महिलाओं की ताकत को दिखाने का बेहतरीन उदाहरण साबित हुई है.