Rakshabandhan 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ का कब्जा, 7 दिन का कलेक्शन ‘कॉकटेल 2’ के 14 दिन पर भारी

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' ने सिर्फ 7 दिनों में 89.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 'कॉकटेल 2' को 14 दिनों में 88.68 करोड़ रुपये ही जमा करने में समय लगा. यानी 'वेलकम टू द जंगल' ने आधी अवधि में ही दूसरी फिल्म को पछाड़ दिया. ये बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद शानदार उपलब्धि मानी जा रही है.

X
Antima Pal

Box office Record: बॉलीवुड में इन दिनों 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा छाया हुआ है. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और महज सात दिनों में ही कमाल का रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' को भी काफी पीछे छोड़ दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ का कब्जा

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' ने सिर्फ 7 दिनों में 89.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 'कॉकटेल 2' को 14 दिनों में 88.68 करोड़ रुपये ही जमा करने में समय लगा. यानी 'वेलकम टू द जंगल' ने आधी अवधि में ही दूसरी फिल्म को पछाड़ दिया. ये बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद शानदार उपलब्धि मानी जा रही है.

फिल्म की शुरुआत भी जबरदस्त रही. पेड प्रिव्यू शो में इसने 3.75 करोड़ कमाए. पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़, तीसरे दिन 24.75 करोड़ का आंकड़ा छुआ. चौथे दिन 8.50 करोड़, पांचवें दिन 9.25 करोड़ और छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वीकेंड पर फिल्म ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यह तेजी से आगे बढ़ी. दर्शक फिल्म की कहानी, हास्य और स्टार कास्ट का खूब लुत्फ उठा रहे हैं. एंटरटेनमेंट से भरपूर इस फिल्म ने परिवार और युवाओं दोनों को थिएटर की ओर खींचा है.


'कॉकटेल 2' को दी पटखनी

दूसरी तरफ 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जानी-पहचानी जोड़ी नजर आई थी. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ की ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में इसने 70.50 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 18.18 करोड़ रुपये कमाए थे. केमिस्ट्री और गानों के लिए सराही गई, लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' के मुकाबले यह कमजोर साबित हुई.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और मनोरंजक मसाला है. फिल्म में हंसी-मजाक, एक्शन और इमोशन का अच्छा मिश्रण है, जो आजकल के दर्शकों को पसंद आ रहा है. अभी फिल्म का सफर जारी है और अगले हफ्तों में यह और कितनी कमाई करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.