Vishal-Sai Dhanshika Engagement: 12 साल छोटी अभिनेत्री साई धनशिका संग तमिल अभिनेता विशाल ने की सगाई, तस्वीरें वायरल
तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता विशाल ने अपने 47वें जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री साई धनशिका के साथ सगाई कर ली. यह प्रोग्राम 29 अगस्त 2025 को चेन्नई में उनके अन्ना नगर स्थित घर पर बेहद प्राइवेट और सादगी भरे अंदाज में हुआ. इस खास मौके की तस्वीरें विशाल ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं.
Vishal-Sai Dhanshika Engagement: तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता विशाल ने अपने 47वें जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री साई धनशिका के साथ सगाई कर ली. यह प्रोग्राम 29 अगस्त 2025 को चेन्नई में उनके अन्ना नगर स्थित घर पर बेहद प्राइवेट और सादगी भरे अंदाज में हुआ. इस खास मौके की तस्वीरें विशाल ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं. विशाल और साई धनशिका की जोड़ी को प्रशंसकों का ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं मिल रही हैं.
विशाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. आज साई धनशिका के साथ मेरी सगाई हुई और मैं बहुत खुश और आभारी महसूस कर रहा हूं. आप सभी का आशीर्वाद और प्यार चाहिए.' तस्वीरों में विशाल पारंपरिक सफेद शर्ट और वेष्टि में नजर आए, जबकि साई धनशिका ने रंग-बिरंगी साड़ी में अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान खींचा. दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और गले में माला डालकर इस रिश्ते को आधिकारिक बनाया.
विशाल और साई धनशिका की दोस्ती पिछले 15 सालों से चली आ रही है. मई 2025 में साई की फिल्म 'योगी दा' के प्री-रिलीज इवेंट में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. उस समय उन्होंने बताया था कि उनकी शादी 29 अगस्त 2025 को होगी, लेकिन नडिगर संगम बिल्डिंग प्रोजेक्ट के कारण शादी को स्थगित कर दिया गया. अब सगाई के साथ इस जोड़े ने अपने रिश्ते को नया मुकाम दिया है.
साई धनशिका तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 'कबाली', 'परदेसी' और 'अरवान' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता. वहीं विशाल 'मधा गजा राजा', 'संदकोझी' और 'मार्क एंटनी' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं. प्रशंसक अब इस जोड़े की शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
और पढ़ें
- Do You Wanna Partner Trailer: तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी का पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज, 'डू यू वाना पार्टनर' का ट्रेलर आउट
- गुरु रंधावा पर फूटा एक और 'बम', 'अजुल' के बाद दूसरे गाने में क्या दिखा दिया ऐसा कि कोर्ट ने भेजा समन
- Nagarjuna Birthday: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत, साउथ फिल्मों में बजता है डंका, कितनी संपत्ति के मालिक हैं तेलुगु सिनेमा के 'किंग'