Rahul Gandhi

रणबीर कपूर को 'राम' के रूप में देखकर क्या बोले दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह? मेकर्स को भी दी खास चेतावनी

रामायण के टीजर पर विंदू दारा सिंह ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और कहा कि यह फिल्म आदिपुरुष से बेहतर लग रही है. साथ ही मेकर्स को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: हाल ही में रिलीज हुए रामायण के टीजर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. पहली बार रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस टीजर पर अब फिल्म इंडस्ट्री से भी सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. अब विंदू दारा सिंह ने टीजर देखने के बाद अपना रिएक्शन साझा किया है और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा कि रणबीर राम के किरदार में बेहद सुंदर और सटीक लग रहे हैं. उनका मानना है कि अगर अभिनय उसी स्तर का रहा, तो यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बना सकती है.

आदिपुरुष पर साधा निशाना

विंदू दारा सिंह ने आदिपुरुष को लेकर भी खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखते ही उन्हें अंदाजा हो गया था कि यह फिल्म सफल नहीं होगी. उन्होंने यह भी कहा कि कहानी से ज्यादा छेड़छाड़ और किरदारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को कनेक्ट नहीं होने दिया. खासकर हनुमान जी के संवादों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई.


विंदू ने कहा कि रामानंद सागर की रामायण और बी आर चोपड़ा की महाभारत ने एक ऐसा स्तर तय कर दिया है, जिसे पार करना बेहद मुश्किल है. उन्होंने बताया कि जब भी लोग भगवान राम को याद करते हैं, तो अरुण गोविल का चेहरा ही सामने आता है, और हनुमान के रूप में उनके पिता दारा सिंह की छवि आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है.

मेकर्स को दी सख्त चेतावनी

विंदू दारा सिंह ने फिल्म के मेकर्स को सलाह देते हुए कहा कि रामायण जैसी कहानी के साथ ज्यादा प्रयोग करना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने साफ कहा कि अगर कहानी या किरदारों में ज्यादा बदलाव किया गया, तो दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे. उनका मानना है कि दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करना इस फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होगी.

विंदू ने उम्मीद जताई कि अगर फिल्म ने परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए रखा, तो यह एक रिकॉर्ड तोड़ हिट साबित हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि सही तरीके से बनाई गई रामायण आने वाले समय में एक यादगार फिल्म बन सकती है.