विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना को नहीं करते इंस्टाग्राम पर फॉलो? जानें एक्ट्रेस का क्या है हाल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हाल ही में शादी हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर अपनी वाइफ को भी इंस्टाग्राम पर भी फॉलो नहीं करते हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने पूरे देश में धूम मचा दी है. 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में दोनों ने सात फेरे लिए और पति-पत्नी बन गए. फैंस उन्हें प्यार से 'विरोश' कहते हैं और इस नाम से ही उन्होंने अपनी शादी को 'The Wedding of VIROSH' नाम दिया. यह इंटीमेट सेरेमनी ITC Mementos में हुई, जहां सिर्फ परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे. दोनों ने तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों और रश्मिका की कोडावा (कुर्ग) परंपराओं के अनुसार दो अलग-अलग समारोह किए.

विजय अपनी पत्नी रश्मिका को नहीं करते इंस्टाग्राम पर फॉलो?

शादी के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटोज शेयर कीं. विजय ने कैप्शन में लिखा- 'बेस्ट फ्रेंड को अपनी वाइफ बना लिया... 26.02.2026' वहीं रश्मिका ने भावुक होकर कहा- 'मैं इतनी एक्साइटेड हूं कि तुम्हारी वाइफ बन रही हूं... लेट्स हैव द बेस्ट लाइफ एवर टुगेदर! आई लव यू!' इन पोस्ट्स ने लाखों लाइक्स बटोरे और इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड बनाया. लेकिन फैंस के मन में एक सवाल घूम रहा है- विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते?

VIROSH Wedding grab (instagram)

विजय का अकाउंट (@thedeverakonda) करीब 22 मिलियन फॉलोअर्स वाला है, लेकिन वे किसी को भी फॉलो नहीं करते. उनके प्रोफाइल में ज्यादातर फिल्मों के लुक्स, फिटनेस, परिवार और दोस्तों के साथ पल दिखते हैं. वहीं रश्मिका (@rashmika_mandanna) का अकाउंट 49 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाला है. वे 341 लोगों को फॉलो करती हैं, जिसमें उनकी सास माधवी देवरकोंडा, देवर आनंद देवरकोंडा और अब पति विजय भी शामिल हैं.

रश्मिका की इंस्टा स्टोरीज में आईं सेलिब्रेशन की तस्वीरें

यह बात फैंस को हैरान कर रही है, लेकिन कई सेलेब्स के साथ ऐसा होता है. कुछ लोग सोशल मीडिया को पर्सनल रखते हैं या फॉलोइंग लिस्ट खाली रखकर प्राइवेसी बनाए रखते हैं. शादी के बाद भी यह आदत न बदलने से चर्चा हो रही है. रश्मिका की इंस्टा स्टोरीज में हाल ही में सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं- सजी हुई टेबल, कुर्सियां, उनके डॉग्स की पेंटिंग और डेकोरेटिव आइटम्स, जो शादी के पोस्ट-वेडिंग मूड दिखाते हैं.

प्रोफेशनली, रश्मिका अब भी बिजी हैं. शादी के बाद भी वे करियर पर फोकस्ड दिख रही हैं. विरोश की यह जोड़ी रील लाइफ से रियल लाइफ में आई है- 'Geetha Govindam' और 'Dear Comrade' से शुरू हुई केमिस्ट्री अब जिंदगी भर की हो गई. फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार दे रहे हैं और आगे की खुशहाल जिंदगी की दुआएं कर रहे हैं.