Chhaava: विक्की कौशल को बड़ा झटका, एक्टर की फिल्म 'छावा' से डिलीट होंगे विवादित डांस सीन
विक्की कौशल की फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है. दरअसल महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत की आपत्ति के बाद निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने फिल्म 'छावा' से विक्की कौशल का एक डांस सीन हटाने का फैसला किया है.
Chhaava Controversy: रविवार को महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने फिल्म छावा के एक सीन पर आपत्ति जताई थी, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे विक्की कौशल को डांस करते हुए दिखाया गया है. जवाब में फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने खुलासा किया कि राज ठाकरे से मुलाकात के बाद उन्होंने फिल्म से इस सीन को हटाने का फैसला किया है.
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना का डांस सीक्वेंस हटाया जाएगा
मीडिया को दिए गए एक बयान में, फिल्म निर्माता ने कहा, "मैंने राज ठाकरे से मुलाकात की है. मैंने उनसे कुछ सुझाव और मार्गदर्शन लिया है और मैं कह सकता हूं कि उनके शब्द मेरे लिए बहुत मददगार हैं. उनसे मिलने के बाद, मैंने उन सीन को हटाने का फैसला किया है, जहां हमने संभाजी महाराज को डांस करते हुए दिखाया है."
Also Read
- Padma Awards 2025: सोनू निगम का पद्म अवॉर्ड्स पर फूटा गुस्सा, इन सिंगर्स को अवॉर्ड्स न मिलने पर उठाया सवाल
- Prabhas as Shiva: 3 फरवरी को दिखेगा प्रभास का शिव अवतार, 'कन्नप्पा' के मेकर्स जारी करेंगे पहला पोस्टर लुक
- Hari Hara Veera Mallu: बॉबी देओल ने बर्थडे पर अपने 'खूंखार अवतार' से डराया, एनिमल को भी पीछे छोड़ा
निर्देशक ने महाराष्ट्र के कई मंत्रियों की चिंताओं को भी पहचाना और फिल्म की रिलीज से पहले इतिहासकारों द्वारा फिल्म को देखने के महत्व पर जोर दिया. उटेकर ने कहा कि 29 जनवरी को एक विशेष प्रीमियर शो आयोजित किया गया है, जिसमें इतिहासकार और विशेषज्ञ शामिल होंगे जो अपना मार्गदर्शन देंगे.
बता दें कि यह महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत के सुझाव के बाद आया है कि फिल्म की इतिहासकारों और विद्वानों द्वारा समीक्षा की जानी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें कोई आपत्तिजनक सीन नहीं है.