'वाइब' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, मिशन के लिए प्रीति जिंटा ट्रेन करती आईं नजर, कुणाल खेमू और स्पर्श लाएंगे कॉमेडी का तड़का
फिल्म 'वाइब' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है. कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की यह एक्शन कॉमेडी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. कुणाल खेमू ने 2024 में मडगांव एक्सप्रेस से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था.
Vibe Trailer Released: फिल्म 'वाइब' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है. कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की यह एक्शन कॉमेडी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. कुणाल खेमू ने 2024 में मडगांव एक्सप्रेस से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था. अब वे दोबारा डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, यशपाल शर्मा और वंशिका धीर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.
'वाइब' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर करीब दो मिनट 44 सेकंड का है. इसमें फिल्म का एक्शन, कॉमेडी और हल्का-फुल्का माहौल साफ दिखता है. कुणाल खेमू एक बेरोजगार शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो उम्र बढ़ने के बावजूद जवान बने रहना चाहता है. स्पर्श श्रीवास्तव उनके दोस्त हैं, जो दोनों में ज्यादा समझदार हैं. प्रीति जिंटा एक जासूस का रोल कर रही हैं. उन्हें इन दोनों को एक संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के लिए ट्रेन करना है. यशपाल शर्मा और निरहुआ उसी एजेंसी के एजेंट के रूप में दिखते हैं.
Also Read
मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- 'कॉमेडी। हां। रोमांस। हां। एक्शन। हां। वाइब। बिल्कुल! 18 सितंबर को सिर्फ सिनेमाघरों में देखें वाइब.' फिल्म 18 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसे ड्रोंगो फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. यह बैनर कुणाल खेमू और प्रोड्यूसर चिराग निहलानी ने शुरू किया है.
ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि फिल्म में मजेदार कैमेस्ट्री, हंसी-मजाक और एक्शन का मिक्स होगा. कुणाल खेमू डायरेक्टर के साथ-साथ एक्टर के तौर पर भी वापसी कर रहे हैं. स्पर्श श्रीवास्तव अपनी नेचुरल कॉमेडी स्टाइल के साथ फिल्म को और रोचक बना सकते हैं. प्रीति जिंटा का स्पाय वाला रोल फिल्म को अलग अंदाज देगा. निरहुआ और यशपाल शर्मा जैसे अनुभवी कलाकार भी कहानी को मजबूती देंगे.
कुल मिलाकर वाइब एक ऐसी फिल्म लग रही है जो मनोरंजन के साथ हल्के-फुल्के मूड में दर्शकों को बांध सकती है. जो लोग एक्शन और कॉमेडी दोनों पसंद करते हैं, उनके लिए यह ट्रेलर अच्छा संकेत है. फिल्म की पूरी कहानी और एक्टिंग का असली जायका तो सिनेमाघरों में ही पता चलेगा. 18 सितंबर का इंतजार है.