menu-icon
India Daily

सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथि पर शहनाज गिल के भाई शहबाज ने किया याद, बोले- 'इंसान चला जाता है, मगर...'

शहबाज ने सिद्धार्थ के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे दोनों साथ बैठे दिख रहे हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- 'कुछ रिश्ते तस्वीरों में नहीं, दिल की धड़कनों में बस जाते हैं.' आगे उन्होंने जोड़ा- 'इंसान चला जाता है इस दुनिया से, मगर उसकी यादें उम्र भर साथ रह जाती हैं, शेर.'

antima
Edited By: Antima Pal
सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथि पर शहनाज गिल के भाई शहबाज ने किया याद, बोले- 'इंसान चला जाता है, मगर...'
Courtesy: X

Sidharth Shukla Death Anniversary: आज 2 सितंबर 2026 को दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की पांचवीं पुण्यतिथि है. पांच साल पहले इसी दिन सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया था. उनकी याद में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने एक भावुक पोस्ट शेयर की है.

शहबाज ने सिद्धार्थ के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे दोनों साथ बैठे दिख रहे हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- 'कुछ रिश्ते तस्वीरों में नहीं, दिल की धड़कनों में बस जाते हैं.' आगे उन्होंने जोड़ा- 'इंसान चला जाता है इस दुनिया से, मगर उसकी यादें उम्र भर साथ रह जाती हैं, शेर.' पोस्ट के बाद एक फैन ने कमेंट किया- 'आपकी पहचान सिद्धार्थ फैन है.' शहबाज ने गर्व से जवाब दिया- 'हां ब्रो, और मुझे यह पहचान पसंद है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

शहनाज गिल ने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट या ट्रिब्यूट शेयर नहीं किया है. हालांकि सिद्धार्थ और शहनाज के बीच बिग बॉस 13 के बाद गहरी दोस्ती और खास बॉन्ड रहा है. शहनाज कई बार उनके बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं. 2024 में फराह खान के साथ एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि वे सिद्धार्थ के प्रति बहुत ज्यादा पॉजेसिव थीं. उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ इतने हैंडसम थे कि उन्हें इनसिक्योर और पॉजेसिव फील होता था.

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को मुंबई में हुआ था. तब उनकी उम्र सिर्फ 40 साल थी. पुलिस के अनुसार,उन्होंने अचानक बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की और घर पर ही गिर पड़े. उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती रिपोर्ट्स में हार्ट अटैक की बात कही गई थी. पोस्टमॉर्टम में कोई बाहरी या अंदरूनी चोट नहीं मिली और पुलिस ने फाउल प्ले की कोई संभावना नहीं बताई.

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से टीवी इंडस्ट्री और उनके लाखों फैंस को गहरा झटका लगा था. बिग बॉस 13 विजेता और कई शो में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाने वाले सिद्धार्थ आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं. शहबाज का यह पोस्ट दिखाता है कि सिद्धार्थ सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि परिवार जैसे रिश्तों में भी बसे हुए थे.