Uttar Da Puttar Trailer: अनु कपूर एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. मनोज बाजपेयी ने इस ट्रेलर को लॉन्च किया. ट्रेलर देखते ही लगता है कि यह फिल्म कॉमेडी, इमोशन और ट्विस्ट का मजेदार मिश्रण लेकर आ रही है.
ट्रेलर में अनु कपूर भौतिक विज्ञान के टीचर के रोल में नजर आ रहे हैं. वे वास्तु और गृह शास्त्र के बड़े मानने वाले हैं. दूसरों को अच्छी-अच्छी सलाह देते हैं, लेकिन खुद की जिंदगी में सब उल्टा-सीधा हो रहा है. ट्रेलर में उनकी कॉमेडी टाइमिंग बिल्कुल कमाल की है. छोटी-छोटी बातों पर जो अंदाज है, वो देखकर दर्शक जोर-जोर से हंसने वाले हैं. एक मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर में हंसी के साथ-साथ दिल छू लेने वाले पलों और रोचक ट्विस्ट भी दिखाए गए हैं.
MANOJ BAJPAYEE UNVEILS 'UTTAR DA PUTTAR' TRAILER – 24 JULY 2026 RELEASE... National Award-winning actor #ManojBajpayee unveiled the official trailer of #UttarDaPuttar, a family entertainer headlined by #AnnuKapoor.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 1, 2026
🔗: https://t.co/thlL14Rq40
Written and directed by Ravinder… pic.twitter.com/SUWqqLxxGM
इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमती दिख रही है. अनु कपूर का किरदार कई मुश्किलों में फंसता है, लेकिन हर बार अपनी अनोखी स्टाइल में निकलने की कोशिश करता है. उनकी अदाकारी हमेशा की तरह नेचुरल और दमदार है. इस फिल्म में अनु कपूर के साथ पवन मल्होत्रा, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, समित गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. पूरी टीम मजबूत दिख रही है.
'उत्तर दा पुत्तर' 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को रविंदर सिवाच ने लिखा और डायरेक्ट किया है. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संदीप कपूर और प्रिया कपूर संभाल रहे हैं. उनका बैनर प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स पहले ही 'जुगाड़', 'अनारकली ऑफ आरा' और 'भोंसले' जैसी फिल्में बना चुका है, जो अपनी कहानियों और कलाकारों के परफॉर्मेंस के लिए सराही गई हैं.
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. लोग अनु कपूर की कॉमेडी देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट करके कहा कि 'अनु कपूर की फिल्म मतलब गारंटीड मस्ती.' यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास होने वाली है जो हल्का-फुल्का मनोरंजन के साथ कुछ सोचने वाली बात भी चाहते हैं.