menu-icon
India Daily

आकांक्षा चमोला के 'बाइसेक्शुअल' सीक्रेट को रिवील करने पर हुआ बवाल गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा के सपोर्ट में आए ऋषभ जायसवाल

ऋषभ जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि श्रेया ने कोई निजी राज उजागर नहीं किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि शो में हर कंटेस्टेंट को तीन सीक्रेट्स पहले से क्रिएटिव टीम और नेटफ्लिक्स टीम को बताने होते हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
आकांक्षा चमोला के 'बाइसेक्शुअल' सीक्रेट को रिवील करने पर हुआ बवाल गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा के सपोर्ट में आए ऋषभ जायसवाल
Courtesy: X

Rishabh Jaiswal Defends Shreya Kalra: नेटफ्लिक्स के शो Lock Upp में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है. कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने साथी खिलाड़ी आकांक्षा चमोला का 'बाइसेक्शुअल' सीक्रेट सामने रख दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर श्रेया की जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई. लोग उन्हें आकांक्षा की पर्सनल लाइफ में दखल देने का आरोप लगा रहे थे. लेकिन अब श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने पूरी तरह से उनके समर्थन में आकर सफाई दी है.

गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा के सपोर्ट में आए ऋषभ जायसवाल 

ऋषभ जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि श्रेया ने कोई निजी राज उजागर नहीं किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि शो में हर कंटेस्टेंट को तीन सीक्रेट्स पहले से क्रिएटिव टीम और नेटफ्लिक्स टीम को बताने होते हैं. ये सीक्रेट्स 'लाइफलाइन' के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं. ऋषभ ने कहा- 'जितने भी कंटेस्टेंट्स शो में गए हैं, उन्होंने तीन-तीन सीक्रेट्स खुद ही टीम को दिए थे. इन्हें गेम में लाइफलाइन के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए पहले ही बता दिया गया था.'

'ये गेम का हिस्सा है'

उन्होंने आगे बताया कि श्रेया ने बस उसी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया जो आकांक्षा ने खुद शो के फॉर्मेट के अनुसार दिया था. 'श्रेया ने आकांक्षा का वो लाइफलाइन बता दिया, ये गेम का हिस्सा है. इसमें किसी की मोरल प्रेफरेंस या पर्सनल लाइफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. ऋषभ जायसवाल ने ये भी जोर देकर कहा कि लोग बिना पूरी जानकारी के श्रेया को जज न करें. उन्होंने अपील की- 'प्लीज ओपन योर माइंड गाइज. ये सिर्फ एक रियलिटी शो है जहां हर चीज गेम के नियमों के अनुसार होती है. श्रेया ने कोई पर्सनल बात नहीं बताई, बल्कि शो की दी गई लाइफलाइन का इस्तेमाल किया.'

Lock Upp में कंटेस्टेंट्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और सीक्रेट्स को खोलना भी उनमें से एक रणनीति है. ऐसे में कई बार पर्सनल बातें सामने आ जाती हैं, जिससे विवाद भी होता है.