T20 World Cup 2026

अस्पताल में एडमिट हुईं Urvashi Rautela, हाई-ऑक्टेन सीन की शूटिंग के दौरान हुईं घायल

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला शूटिंग के दौरान घायल हुईं और उनके हाथों में बुरी तरह से फ्रैक्चर आया जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक्ट्रेस की टीम ने एक प्रेस नोटिस जारी किया है जिसमें एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर जानकारी दी गई है तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Social Media
India Daily Live

Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. उर्वशी रौतेला जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही हैं कि वह चोटिल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि अदाकारा हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं उसी वक्त उनको चोट लगी और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तो चलिए पूरा मामला जानते हैं?

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला नंदमुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म 'एनबीके 109' में दिखाई देने वाली है जिसकी एक्ट्रेस शूटिंग कर रही थीं. खबरों की मानें तो अभिनेत्री इसके लिए हैदराबाद में थीं और उसी वक्त उर्वशी घायल हो गईं. हालांकि, अभी एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है लेकिन 'एनबीके 109' की टीम की ओर से एक प्रेस बयान जारी किया गया है जिसमें बताया गया कि अभिनेत्री के फ्रैक्चर हुआ है और उनका अस्पचाल में बेहतर इलाज चल रहा है ताकि वो जल्द से जल्द ठीक हो सके और दोबारा काम में लौट सकें.

उर्वशी हुईं घायल

उर्वशी की टीम ने बताया कि एक्ट्रेस एक हाई-ऑक्टेन सीन की शूटिंग कर रही थीं उसी वक्त इनके फ्रैक्चर हुआ. इसके बाद अभिनेत्री के दर्द उठना शुरू हुआ. अदाकारा के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जता रहे हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने अब तक अपनी हेल्थ को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है. आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला के अलावा, इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी दिखाई देने वाले हैं.  

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो मेकर्स ने अभी तक इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि 2025 तक यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.