'Lock Upp' प्रोमो में कंगना का तूफानी अंदाज, राम कपूर-धीरज धूपर को किया रोस्ट, उर्फी का रिएक्शन वायरल
प्रोमो में कंगना ने सबसे पहले धीरज धूपर पर तंज कसा. उन्होंने कहा- 'तुम खुद को शाहरुख खान बोल रहे हो, तुममें तो शाहरुख खान का ‘S’ भी नहीं है.' इसके अलावा कंगना ने कहा कि धीरज में मेन कैरेक्टर वाली एनर्जी बिल्कुल नहीं है और वो साइडलाइन होते जा रहे हैं.
Lock Upp Promo: एकता कपूर का चर्चित शो 'लॉक अप' में कंगना रनौत की वापसी ने सबका ध्यान खींच लिया है. जजमेंट डे एपिसोड के प्रोमो में कंगना ने रम कपूर और धीरज धूपर को जमकर रोस्ट किया, जिसे देख उर्फी जावेद भी काफी एक्साइटेड हो गईं.
'Lock Upp' प्रोमो में कंगना का तूफानी अंदाज
उर्फी, जो हाल ही में शो में गेस्ट के तौर पर आई थीं, ने Netflix के प्रमो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'I simply love her!!!' उर्फी का ये रिएक्शन देख फैंस भी काफी खुश नजर आए. कंगना की तीखी और सच्ची कमेंट्स हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं.
प्रोमो में कंगना ने सबसे पहले धीरज धूपर पर तंज कसा. उन्होंने कहा- 'तुम खुद को शाहरुख खान बोल रहे हो, तुममें तो शाहरुख खान का ‘S’ भी नहीं है.' इसके अलावा कंगना ने कहा कि धीरज में मेन कैरेक्टर वाली एनर्जी बिल्कुल नहीं है और वो साइडलाइन होते जा रहे हैं.
Also Read
फिर कंगना का निशाना राम कपूर पर गया. उन्होंने कहा- राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था. अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हो, तो फिर यहां आए क्यों? अपना फूहड़पन दिखाने के लिए?' जब राम ने खुद को डिफेंड करने की कोशिश की तो कंगना ने तुरंत जवाब दिया, 'अगर सुधरना चाहते हो तो खुद का डिफेंस मत करो.'
कंगना के ग्रैंड एंट्री पर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी मुस्कुराते नजर आए. कंगना ने पूछा- 'मुझे मिस किया आप लोगों ने?' फराह ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- 'मिस तो उन्हें करते हैं जिन्हें हम भूल जाते हैं, और आप भूलने वाली चीज बिल्कुल नहीं हो.'
जजमेंट डे पर कौन होगा आउट?
यह एपिसोड 4 जुलाई 2026 को रात 8 बजे Netflix पर रिलीज होगा. इस बार डेंजर जोन में श्रेया कलरा, सूफी मोतियाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर हैं. इनमें से एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर जाना पड़ेगा. लॉक अप हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम होता है. कंगना की वापसी से शो में फिर से धमाल मचने वाला है. उनकी साफ-साफ और बिना लाग-लपेट वाली स्टाइल को फैंस हमेशा पसंद करते हैं. उर्फी जावेद का कंगना को लेकर ये प्यारा रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.