'मर्द के साथ अकेले मत जाना...', बेटी को लेकर 'दकियानूसी' क्यों है ट्विंकल खन्ना की सोच?
9 अगस्त को पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. अब इस घटना पर मशहूर एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना ने अपनी आवाज उठाते हुए एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी 12 साल की बेटी के लिए कुछ लिखा है.
9 अगस्त को पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस घटना के बाद हर कोई अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, विजय वर्मा जैसे सितारों ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. अब इस बीच अक्षय कुमार की वाइफ और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
इसी बीच मशहूर एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना ने अपनी आवाज उठाते हुए एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी 12 साल की बेटी के लिए कुछ लिखा है.
Twinkle Khanna ने शेयर किया ये पोस्ट
Twinkle Khanna ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'इस देश में रहते हुए मुझे 50 साल हो गए लेकिन आज भी मैं अपनी बेटी को वहीं चीजें सीखा रही हूं, जो कि मुझे मेरे बचपन में सिखाई जाती थी. मुझे कहा गया था कि अकेले बाहर नहीं जाना चाहिए. फिर चाहे वो पार्क, स्कूल या कहीं और हो. इसके अलावा आपको कभी किसी आदमी के साथ अकेले नहीं जाना चाहिए चाहें वो कोई भी हो, आपके अंकल, कजिन या कोई दोस्त हो फिर भी किसी के साथ नहीं जाना है आपको क्योंकि अकेले जाओगी तो शायद तुम कभी वापस न आ पाओ.'
इस पोस्ट के बैंकग्राउंड में उन्होंने तिरंगा लगाया है. अब अदाकारा के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा है आपने बिल्कुल सही लिखा है. वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि ये तो बिल्कुल सही बोला आपने, वहीं कुछ यूजर्स ने ट्विंकल के इस बात पर उनकी तारीफ भी की.