'कुछ लोग चाहते हैं खत्म हो जाए मेरा करियर...', किसे है तुषार कपूर से तकलीफ? खुद बता दिया
तुषार कपूर बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है. अभी हाल ही में अभिनेता की एक फिल्म आने वाली है जो कि 'दस जून की रात' है. अपने करियर के बारे में बात करते हुए तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री के कुछ लोग उन्हें तरक्की करते नहीं देखना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा?
तुषार कपूर बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जो काफी समय से इंडस्ट्री से गायब थे. हालांकि, अब एक्टर ने कमबैक कर लिया है. एक्टर ने 'दस जून की रात' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है. तुषार के फैन उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानने के बाद काफी खुश हैं. हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उनको लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में एक 'खास तबका' है जो उन्हें सफल होते नहीं देखना चाहता है.
इंटरव्यू के दौरान तुषार ने कहा, "कभी-कभी मुझे लगता है कि एक खास वर्ग मुझे हमेशा के लिए क्यों स्वीकार नहीं कर सकता और मुझे लगता है कि यह एक बिरादरी का हिस्सा है जो मुझे नीचे खींचता रहता है. यह काफी दुख की बात है लेकिन सच है, मैं इससे बाहर निकल चुका हूँ.
तुषार कपूर ने कही ये बात
उन्होंने कहा- शुक्र है कि मेरे पास एक ऐसे दर्शक हैं जो आपको जज नहीं करते, चाहे आपने कुछ भी किया हो या नहीं किया हो. लोग फिल्मी परिवार से आने के फायदों के बारे में बात करते रहते हैं, मुझे भी कुछ ऐसा ही मिला. लेकिन, मुझे कई नुकसानों और लगातार जांच का भी सामना करना पड़ा. एक नए स्टूडेंट के रूप में मुझे बार-बार परीक्षा से गुजरना पड़ा. लेकिन मैं इससे लड़ने को तैयार हूं क्योंकि अब मैं इसको लेकर चौकन्ना रहता हूं.
Also Read
तुषार ने कहा- अब मेरा एक बेटा है जो मुझे इन सब तनाव से दूर करता है और मेरे जीवन में पॉजिटिविटी लाता है. इसके अलावा मैं अपनी हेल्थ और फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखता हूं. मुझे पता है जीवन से ये अंधकार भी दूर हो जाएगा. अगर आपके जीवन में उतार-चढ़ाव नहीं आएगा तो आपकी लाइफ बोरिंग हो जाएगी.