टीवी टीआरपी रिपोर्ट में 'अनपुमा' और 'तुलसी' ने फिर मारा छक्का, इस शो को लगा झटका
43वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है, जिसमें 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. 'बिग बॉस 19' और 'तुम से तुम तक' की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जबकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नीचे खिसक गया है.
इस हफ्ते की टीवी सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. मोस्ट पॉपलुर सीरियल ने फिर से नंबर वन का ताज पहना है. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने सेकंड स्पॉट पर कब्जा जमाया, जबकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' थोड़ा इस रेस में फिसल गया है. कुछ शोज ऊपर चढ़े, तो कुछ अपनी जगह पर डटे रहे. आइए जानते हैं टॉप-10 की पूरी लिस्ट और हाइलाइट्स...
अनुपमा की सक्सेस का राज क्या है? रुपाली गांगुली की ये सीरियल फैमिली ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट्स से फैंस को बांधे रखती है. इस हफ्ते भी ये 2.5 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है. क्वीन शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'ने शोविक मुखर्जी की लीडिंग के दम पर दूसरी पोजिशन बरकरार रखी. पुरानी यादें ताजा करने वाला ये शो अभी भी हिट है. अब बात कुछ शोज की जो चढ़ीं.
टीवी टीआरपी रिपोर्ट में 'अनपुमा' और 'तुलसी' ने फिर मारा छक्का
उड़ने की आशा ने थर्ड प्लेस (2.3 पॉइंट्स) हासिल किया, जहां कंवर ढिल्लों की एक्टिंग कमाल कर रही है. तुम से तुम तक चौथे नंबर पर पहुंच गई (2.2 पॉइंट्स), जो पहले नीचे थी. वहीं वाईआरकेके एच (समृद्धि शुक्ला-रोहित पुरोहित) पांचवें स्पॉट पर आ गई (2.1 पॉइंट्स), पिछली हफ्ते की तुलना में थोड़ी ड्रॉप है.
छठे नंबर पर 'तारक मेहता'
शो में अभिराम और अरमान की स्टोरीलाइन पर फोकस है, लेकिन व्यूअर्स को और ड्रामा चाहिए लगता है. स्टेडी परफॉर्मर्स की लिस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा छठे नंबर पर है (2.0 पॉइंट्स). ये शो अपनी कॉमेडी से सालों से दिल जीत रहा है. सातवें और आठवें स्पॉट पर गंगा मैया की बेटियां (1.9) और वासुदा (1.8) ने जगह बनाई.
नॉन-फिक्शन में सलमान खान होस्टेड बिग बॉस 19 ने अच्छा जंप लिया और नौवें नंबर पर पहुंच गई. फिनाले की ओर बढ़ते हुए ये शो ड्रामा से भरपूर है. टॉप-10 को क्लोज पट्टी पति पत्नी और पंगा ने किया (1.6 पॉइंट्स), जो फैमिली एंटरटेनमेंट का नया नाम है. इस हफ्ते कुछ शोज जैसे गुम है किसी के प्यार में (भविका शर्मा-हितेश भारद्वाज) और जानक ने भी ठीक-ठाक परफॉर्म किया, लेकिन टॉप-10 में जगह नहीं बना पाए.
'बिग बॉस' टॉप-5 में एंटर करेगा?
टीआरपी में उतार-चढ़ाव से साफ है कि व्यूअर्स को फ्रेश ट्विस्ट्स पसंद आते हैं. अनुपमा की तरह जो स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर्स पर चलती है, वो लंबे समय तक टॉप पर रहती हैं. फैंस सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं – क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है शो वापस करेगा या बिग बॉस टॉप-5 में एंटर करेगा? टीवी इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन टफ है, लेकिन यही तो मजा है. अगले हफ्ते की रिपोर्ट का इंतजार रहेगा.