Toxic Collection Day 4: दुनियाभर में बजा टॉक्सिक का डंका! यश की फिल्म ने पार किया ₹250 करोड़ का आकड़ा; कमाए इतने करोड़

यश और कियारा आडवाणी की 'Toxic' ने चौथे दिन भारत में ₹24.50 करोड़ नेट कमाए. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹254.75 करोड़ पहुंच गया है. जानिए फिल्म के कुल कलेक्शन, भाषा-wise कमाई और ₹500 करोड़ के बजट की पूरी जानकारी.

Social Media
Babli Rautela

यश की मोस्टअवेटेड फिल्म 'Toxic: A Fairytale For Grown-Ups' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आखिरकार यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और मिले-जुले रिव्यू का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फिल्म ने अच्छी रफ्तार दिखाई है. चौथे दिन की कमाई के बाद 'Toxic' ने दुनिया भर में ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी और बड़े स्तर पर तैयार किए गए एक्शन सीक्वेंस को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी.

चौथे दिन कितनी हुई टॉक्सिक की कमाई?

Sacnilk के मुताबिक, 'Toxic' ने रिलीज के चौथे दिन भारत में ₹24.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. यह तीसरे दिन की ₹27.20 करोड़ की कमाई से लगभग 9.9 फीसदी कम है. हालांकि, चौथे दिन भी फिल्म ने मजबूत कमाई करते हुए अपने कुल भारत नेट कलेक्शन को ₹190.45 करोड़ तक पहुंचा दिया है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब ₹227.50 करोड़ बताया जा रहा है. यानी रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ के करीब पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली है.


दुनिया भर में ₹250 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

'Toxic' का प्रदर्शन सिर्फ भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है. फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ बनाए रखी है. चौथे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब ₹4 करोड़ की कमाई की. इसके साथ फिल्म का विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹27.25 करोड़ तक पहुंच गया है. भारत और विदेशों के कलेक्शन को मिलाने के बाद 'Toxic' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब ₹254.75 करोड़ बताया जा रहा है. इस तरह यश की फिल्म ने रिलीज के चार दिनों के भीतर ही दुनिया भर में ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा. रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी वर्जन ने करीब ₹15.50 करोड़ का योगदान दिया. इसके बाद कन्नड़ वर्जन का नंबर रहा, जिसने लगभग ₹6.60 करोड़ कमाए. तेलुगु वर्जन ने करीब ₹1.50 करोड़, तमिल वर्जन ने ₹75 लाख और मलयालम वर्जन ने लगभग ₹15 लाख का कलेक्शन किया. आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को हिंदी बेल्ट से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

₹500 करोड़ का बजट बनी बड़ी चुनौती

'Toxic' को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके भारी-भरकम बजट की भी है. हालांकि मेकर्स ने फिल्म के बजट को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब ₹500 करोड़ बताया गया है. अगर ₹500 करोड़ का आंकड़ा सही है, तो फिल्म को अपनी प्रोडक्शन लागत के बराबर पहुंचने के लिए अभी काफी लंबा सफर तय करना होगा. हालांकि बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्मों की कमाई सिर्फ थिएट्रिकल कलेक्शन से नहीं होती. सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स जैसी डील्स भी फिल्म के बिजनेस में अहम भूमिका निभाती हैं. फिलहाल फिल्म ने चार दिनों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे मेकर्स को आगे वीकेंड में बेहतर कमाई की उम्मीद होगी.