The Vvaan: रीशूट और री-एडिट की खबरों के बीच सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म
फिल्म 'द व्वान' की रिलीज डेट आखिरकार कन्फर्म हो गई है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म को 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. बालाजी मोशन पिक्चर्स ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा की.
The Vvaan Release Date: बॉलीवुड में लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म 'द व्वान' की रिलीज डेट आखिरकार कन्फर्म हो गई है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म को 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. बालाजी मोशन पिक्चर्स ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा की.
The Vvaan नहीं होगी पोस्टपोन!
फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से कई खबरें चल रही थीं. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि 'द व्वान' में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. इसमें री-शूटिंग हो रही है, एडिटिंग टीम बदली गई है और डायरेक्शन टीम में भी बदलाव की बात कही जा रही थी. इन खबरों के चलते फैंस और मीडिया में यह सवाल उठने लगा था कि फिल्म समय पर रिलीज हो पाएगी या नहीं.
मेकर्स ने किया रिलीज डेट का ऐलान
इन अफवाहों के बीच मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साफ कर दिया कि फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. बालाजी मोशन पिक्चर्स ने लिखा- 'कहानियां आवाजों से पन्नों तक, स्टेज से स्क्रीन तक पहुंची हैं… फिर भी एक अविस्मरणीय कहानी जागने वाली है. #THEVVAAN सिनेमाघरों में 25 सितंबर 2026 को.'
Also Read
एक्ता कपूर की बैनर के तहत बन रही इस फिल्म को मेकर्स ने 'एक अनफॉरगेटेबल स्टोरी' बताया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया दोनों ही अपनी अलग-अलग फिल्मों से दर्शकों को प्रभावित करते रहे हैं. इस प्रोजेक्ट में दोनों के साथ काम करने की खबर फैंस को पहले से रोमांचित कर रही थी.
फिल्म की रिलीज डेट पहले भी कई बार बदली जा चुकी है. ऐसे में रीशूट और री-एडिट की रिपोर्ट्स ने और ज्यादा चर्चा बढ़ा दी थी. लेकिन अब आधिकारिक कन्फर्मेशन के बाद फैंस को राहत मिली है. मेकर्स का यह पोस्ट साफ संकेत देता है कि फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी.
बॉलीवुड में फिल्मों के साथ ऐसे बदलाव आम हैं. कई बार कहानी को और बेहतर बनाने के लिए रीशूटिंग की जाती है या एडिटिंग में बदलाव किए जाते हैं. 'द व्वान' के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा लगता है. फिर भी मेकर्स ने समय पर रिलीज डेट की पुष्टि करके सकारात्मक संदेश दिया है.
अब फैंस का इंतजार 25 सितंबर 2026 तक का है. सिद्धार्थ और तमन्ना की यह जोड़ी स्क्रीन पर कैसा जादू दिखाती है, यह देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं. फिल्म के ट्रेलर और अन्य अपडेट्स आने पर और ज्यादा जानकारी मिलेगी. फिलहाल रिलीज डेट कन्फर्म होने से फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है.