menu-icon
India Daily

दीपिका पादुकोण का संदीप वांगा पर पलटवार? तंज वाली पोस्ट लाइक कर दिया बड़ा हिंट

दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म स्पिरिट को लेकर विवाद नया रूप ले चुका है. हाल ही में संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म में आठ घंटे की शिफ्ट और कुल मुनाफे का दस प्रतिशत हिस्सा मांगा था.

antima
Edited By: Antima Pal
दीपिका पादुकोण का संदीप वांगा पर पलटवार? तंज वाली पोस्ट लाइक कर दिया बड़ा हिंट
Courtesy: X

बॉलीवुड में फिर से चर्चा छिड़ गई है. दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म स्पिरिट को लेकर विवाद नया रूप ले चुका है. हाल ही में संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म में आठ घंटे की शिफ्ट और कुल मुनाफे का दस प्रतिशत हिस्सा मांगा था. उन्होंने कहा कि संदीप इन शर्तों से सहमत नहीं थे, जिसके बाद दीपिका प्रोजेक्ट से अलग हो गईं.

इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. शुक्रवार को पत्रकार जानवी मनचंदा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की. उसमें लिखा गया कि दीपिका ने सिर्फ डील ठुकराई, लेकिन कुछ लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ. पोस्ट में कहा गया कि लग रहा है पुरुष अहंकार का पूरा संकट खड़ा हो गया है. एक महिला ने ना कह दिया और कुछ लोग इसे सहन नहीं कर पाए.

Deepika Padukone Liking Post
Deepika Padukone Liking Post Instagram Post

दिलचस्प बात यह है कि दीपिका पादुकोण ने खुद इस पोस्ट को लाइक कर दिया. इसके अलावा अलाया एफ और रिया कपूर ने भी इस पोस्ट को पसंद किया. दीपिका ने अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. उन्होंने चुपचाप इस पोस्ट को लाइक करके अपना रुख जाहिर कर दिया लगता है. याद रहे कि दीपिका के बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में महिला लीड के रूप में लिया गया. वे प्रभास के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी. फिल्म स्पिरिट मार्च 2027 में रिलीज होने वाली है. तब तक यह विवाद सुर्खियों में बना रह सकता है.

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे विवाद अक्सर होते रहते हैं. कुछ लोग इसे सामान्य बिजनेस डील मानते हैं, तो कुछ इसे महिलाओं के साथ व्यवहार का मुद्दा बताते हैं. दीपिका की इस चुप्पी और लाइक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह सिर्फ काम के घंटे और पैसे का मामला था या कुछ और भी था? दोनों पक्षों से अभी तक कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है. प्रशंसक दोनों कलाकारों के साथ हैं. कुछ दीपिका का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ संदीप रेड्डी वांगा का. सोशल मीडिया पर बहस जारी है. फिल्म की रिलीज अभी काफी दूर है, लेकिन विवाद पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है. देखना होगा कि आगे क्या होता है.