करण जौहर के 'द ट्रेटर्स 2' में 21 सितारों की हुई एंट्री, मुन्नवर फारुकी, रिया चक्रवर्ती और मल्लिका शेरावत शामिल

ट्रेटर्स सीजन 2 में शामिल होने वाले 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट की लिस्ट काफी मजेदार है. इसमें बॉलीवुड, टीवी, यूट्यूब और फूड इंडस्ट्री के नाम शामिल हैं. शो में खिलाड़ी दो टीमों में बंटेंगे – ट्रेटर्स और फेथफुल. ट्रेटर्स का काम होगा गुप्त रूप से दूसरों को खत्म करना, जबकि फेथफुल को उन्हें पकड़ना होगा.

X
Antima Pal

Traitors Season 2 Confirmed Contestant List: करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन होने वाला है. 30 जुलाई 2026 को शो के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में 21 सितारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई. स्ट्रैटजी, धोखे और हाई-वोल्टेज गेमप्ले से भरा यह शो दर्शकों का ध्यान खींचने को तैयार है.

ट्रेटर्स सीजन 2 में शामिल होने वाले 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट की लिस्ट काफी मजेदार है. इसमें बॉलीवुड, टीवी, यूट्यूब और फूड इंडस्ट्री के नाम शामिल हैं. शो में खिलाड़ी दो टीमों में बंटेंगे – ट्रेटर्स और फेथफुल. ट्रेटर्स का काम होगा गुप्त रूप से दूसरों को खत्म करना, जबकि फेथफुल को उन्हें पकड़ना होगा.

मुख्य कंटेस्टेंट की लिस्ट:-

रिया चक्रवर्ती: बॉलीवुड अभिनेत्री, जो 'मेरे डैड की मारुति', 'जलेबी' और 'चेहरे' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. MTV रोडिज में गैंग लीडर रह चुकी हैं.


मुन्नावर फारुकी: स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता. उनका शार्प दिमाग और तेज जुबान शो में धमाल मचाने वाली है.

मल्लिका शेरावत: बोल्ड इमेज वाली अभिनेत्री, जो रियलिटी शो में अपनी खुलकर बात करने की स्टाइल के लिए मशहूर हैं.

क्रिस्टल डिसूजा: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस, जिन्होंने 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'ब्रह्मराक्षस' जैसे शो किए हैं. यह उनका पहला बड़ा रियलिटी कॉम्पिटिशन शो है.

रणवीर: मशहूर शेफ और टीवी होस्ट. मास्टरशेफ इंडिया जैसे शो जज कर चुके रणवीर अब कंटेस्टेंट बनकर नया अनुभव लेंगे.

अभिषेक मल्हान (फुकरा इनसान): यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के रनर-अप. सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स वाले फुकरा का स्मार्ट गेम शो में रोचक रहेगा.

इसके अलावा शहनाज गिल, तान्या पुरी, रिदा थाराना, शालिनी पासी, हरमन सिंघा, सौंदस मुफाकिर, अंश चोपड़ा, करण सिंह, श्वेता तिवारी, दलीप ताहिल और अन्य सेलेब्रिटिज भी शो का हिस्सा हैं.

शो के बारे में बात करें तो 'द ट्रेटर्स' दुनिया भर में अपनी अनोखी थीम के लिए चर्चित है. यहां दोस्ती, गठबंधन और विश्वास के साथ-साथ धोखा और रणनीति भी खेली जाती है. हर एपिसोड में ट्विस्ट आने वाले हैं, जो दर्शकों को बांधे रखेंगे. करण जौहर इस बार भी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। उनका अनोखा अंदाज और कंटेस्टेंट का तगड़ा लिस्ट शो को इस बार और बड़ा बनाने वाला है.