खत्म हुआ इंतजार! थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

थलपति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. अभिनेता ने नया पोस्टर साझा करते हुए बताया कि फिल्म 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

X
Babli Rautela

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के प्रशंसकों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है. उनकी बहुप्रतीक्षित और आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट आखिरकार आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है. अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए पुष्टि की कि यह फिल्म 23 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

जन नायकन की रिलीज को लेकर पिछले कई महीनों से अलग अलग चर्चाएं चल रही थीं. फिल्म की रिलीज में छह महीने से अधिक की देरी हुई, जिसके बाद फैंस लगातार नई तारीख का इंतजार कर रहे थे. अब विजय ने खुद पोस्टर साझा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

नए पोस्टर के साथ किया बड़ा ऐलान

थलपति विजय ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए 23 जुलाई 2026 की रिलीज डेट की पुष्टि की. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. कुछ ही समय में पोस्ट वायरल हो गया और फैंस ने इसे विजय के फिल्मी करियर का यादगार पल बताया.


फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने भी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए एक खास संदेश साझा किया. पोस्ट में लिखा गया कि आग में तपकर तैयार हुई यह कहानी इतिहास रचने के लिए बनी है. साथ ही 23 जुलाई से फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई. प्रोडक्शन हाउस के इस संदेश ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

विजय की आखिरी फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

जन नायकन को थलपति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है. राजनीति में सक्रिय होने की घोषणा के बाद विजय ने संकेत दिए थे कि वह फिल्मों से दूरी बनाएंगे. ऐसे में उनके प्रशंसकों के लिए यह फिल्म बेहद खास मानी जा रही है. फिल्म को लेकर लंबे समय से जबरदस्त चर्चा है और माना जा रहा है कि रिलीज के साथ ही यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है.

रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा के बाद अब फैंस की नजर 23 जुलाई 2026 पर टिकी है. सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक विजय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं.