Teej Katha: हरितालिका तीज पर वायरल हुआ 'तीज व्रत कथा' भोजपुरी गाना, सिंगर अनु दुबे की आवाज ने यूट्यूब पर मचाया धमाल
हरितालिका तीज का पावन पर्व आज यानी 26 अगस्त 2025 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर भोजपुरी सिंगर अनु दुबे का गाना 'तीज व्रत कथा' यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है. इस भक्ति गीत में अनु ने तीज की पूरी कथा को अपनी मधुर आवाज में पिरोया है, जो सुहागिन महिलाओं के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.
Hartalika Teej Vrat Katha 2025: हरितालिका तीज का पावन पर्व आज यानी 26 अगस्त 2025 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर भोजपुरी सिंगर अनु दुबे का गाना 'तीज व्रत कथा' यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है. इस भक्ति गीत में अनु ने तीज की पूरी कथा को अपनी मधुर आवाज में पिरोया है, जो सुहागिन महिलाओं के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. यह गाना न सिर्फ भक्ति और परंपरा का सुंदर संगम है, बल्कि इसने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है.
हरितालिका तीज पर वायरल हुआ 'तीज व्रत कथा' भोजपुरी गाना
'तीज व्रत कथा' गाना अनु दुबे एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और अब तक इसे लाखों बार देखा और सुना जा चुका है. गाने में अनु दुबे न केवल अपनी आवाज से सभी का दिल जीत रही हैं, बल्कि वह वीडियो में भी नजर आ रही हैं, जिसमें वे तीज की पूजा करती दिख रही हैं. इस गाने के बोल आर.आर. पंकज ने लिखे हैं, जो तीज की कथा को बेहद खूबसूरती से बयां करते हैं. वहीं वीडियो का निर्देशन राहुल झा ने किया है, जिसने गाने को और भी आकर्षक बनाया है.
हरितालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. इस गाने में तीज की कथा को सरल और भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो महिलाओं को सीधे दिल से जोड़ता है.
सिंगर अनु दुबे की आवाज ने यूट्यूब पर मचाया धमाल
अनु दुबे इससे पहले भी तीज के कई भक्ति गीत गा चुकी हैं, जो महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं. यह गाना भी उनकी उस कड़ी का हिस्सा है, जो भोजपुरी संस्कृति और आस्था को दर्शाता है. तीज के इस पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे बार-बार सुन रहे हैं.
और पढ़ें
- Farah Khan Cook: फराह खान के कुक ने ऐसा क्या किया जो शाहरुख खान को आया गुस्सा, डायरेक्टर से कर दी माफी मांगने की डिमांड!
- Bigg Boss 19: पहले ही नॉमिनेशन टास्क ने घर में मचाया हंगामा, गौरव खन्ना संग तीखी बहस में आवेज दरबार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
- Sonam Bajwa Item Song: 'गरीबों की नोरा फतेही...', 'अकेली लैला' बन सोनम बाजवा ने मटकाई कमर, लोगों ने डांस देख लिए मजे; Video