'तनु वेड्स मनु 3' की आधिकारिक घोषणा! फिर लौटेगी कंगना रनौत और आर माधवन की जोड़ी, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

'तनु वेड्स मनु' सीरीज ने हमेशा से हल्का-फुल्का मनोरंजन, जोरदार डायलॉग्स और रियल-लाइफ टच दिया है. पहली फिल्म में तनु की जिद और मनु की शांति वाली केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया था. दूसरी फिल्म में दत्तो का किरदार तो आज भी लोग याद करते हैं.

x
Antima Pal

Tanu Weds Manu 3: रोमांटिक कॉमेडी की सबसे पॉपुलर फ्रैंचाइजी 'तनु वेड्स मनु' अब तीसरे भाग के साथ वापसी करने वाली है. फिल्म का नया नाम 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' रखा गया है. Eros Innovation ने Eros Universe के तहत कई पुरानी हिट फिल्मों को रिवाइव करने की योजना बनाई है, जिसमें यह फिल्म शामिल है. 

'तनु वेड्स मनु 3' की आधिकारिक घोषणा! 

निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो जाएगी. अभी तक पूरी शेड्यूल नहीं बताई गई है, लेकिन अगले साल फिल्म फ्लोर्स पर पहुंचने वाली है. फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी कंगना रनौत और आर माधवन की जोड़ी का फिर से साथ आना है. पहली फिल्म 'तनु वेड्स मनु' (2011) और दूसरी 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2015) ने इन दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री की वजह से जबरदस्त सफलता पाई थी. तनु और मनु के किरदार आज भी लोगों के दिलों में बस चुके हैं. दर्शक इन दोनों को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब रहते हैं.

नई फिल्म में कौन है डायरेक्टर?

इस बार फिल्म का निर्देशन मिताक्षरा कुमार कर रही हैं. मिताक्षरा 'द एम्पायर' और 'हीरामंडी' जैसी वेब सीरीज के लिए जानी जाती हैं. फिल्म को Rudraksh Jyoti Soma Limited के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है. कहानी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. खासतौर पर कंगना रनौत के रोल को लेकर. 


दूसरी फिल्म में कंगना ने डबल रोल निभाया था – एक तनु और दूसरा कुसुम (दत्तो). अब फैंस को उम्मीद है कि तीसरी फिल्म में वे ट्रिपल रोल कर सकती हैं. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

क्यों है इतना क्रेज?

'तनु वेड्स मनु' सीरीज ने हमेशा से हल्का-फुल्का मनोरंजन, जोरदार डायलॉग्स और रियल-लाइफ टच दिया है. पहली फिल्म में तनु की जिद और मनु की शांति वाली केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया था. दूसरी फिल्म में दत्तो का किरदार तो आज भी लोग याद करते हैं. तीसरी फिल्म में कहानी कहां से शुरू होगी, तनु-मनु की जिंदगी में अब क्या नया ट्विस्ट आएगा – ये सब जानने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं.

आर माधवन भी इन दिनों अपनी फिल्मों और वेब सीरीज से चर्चा में बने हुए हैं. कंगना रनौत की बात करें तो वे अपनी बोल्ड छवि और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. दोनों की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग, लोकेशन और बाकी कलाकारों को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है.