थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' लीक मामले में बड़ा एक्शन, 6 लोग गिरफ्तार
थलापति विजय फिल्मी करियर को अलविदा कहकर पूरी तरह राजनीति में आ गए हैं. 'जन नायकन' का उनके फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में रही, लेकिन लीक होने के बाद मेकर्स पर दबाव बढ़ गया. फैंस अब भी थिएटर में फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं.
Vijay Movie Jana Nayagan Leak Row: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय के फिल्मी दुनिया से अलविदा कहने के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' काफी समय से सुर्खियों में है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई, जिसके बाद मेकर्स को बड़ा झटका लगा. अब इस लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
'जन नायकन' लीक मामले में बड़ा एक्शन
तमिलनाडु पुलिस के साइबर क्राइम विंग ने इस मामले की जांच तेज कर दी थी. अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल चैनलों के जरिए फिल्म के अनरिलीज्ड फुटेज को शेयर किया. ये फुटेज वायरल होने के बाद फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए, लेकिन प्रोडक्शन टीम के लिए यह बड़ा नुकसान साबित हुआ.
आरोपियों से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
पुलिस ने छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं. जांच टीम अब इन डिवाइस की फॉरेंसिक जांच कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि फिल्म का फुटेज इन्हें आखिर मिला कैसे? क्या ये प्रोडक्शन हाउस के किसी अंदरूनी व्यक्ति से जुड़े थे या बाहर से किसी और स्रोत के जरिए आया? साथ ही पुलिस उन अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है जो इस फुटेज को अपलोड करने और आगे फैलाने में शामिल रहे.
बड़े पायरेसी नेटवर्क की जांच
पुलिस इस मामले को सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित नहीं रखना चाहती. साइबर क्राइम अधिकारी अब बड़े पायरेसी नेटवर्क की जांच कर रहे हैं. डिजिटल फॉरेंसिक टीम सोशल मीडिया अकाउंट्स, चैट रिकॉर्ड्स और ऑनलाइन एक्टिविटी को खंगाल रही है. पायरेसी के खिलाफ यह कार्रवाई फिल्म इंडस्ट्री के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि आजकल फिल्में रिलीज से पहले ही लीक हो जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं.
विजय फिल्मी करियर को अलविदा कहकर पूरी तरह राजनीति में आ गए हैं. 'जन नायकन' का उनके फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में रही, लेकिन लीक होने के बाद मेकर्स पर दबाव बढ़ गया. फैंस अब भी थिएटर में फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं. सोशल मीडिया पर कई फैंस लिख रहे हैं कि वे लीक फुटेज नहीं देखना चाहते बल्कि पूरी फिल्म बड़े पर्दे पर एंजॉय करना चाहते हैं. हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है.