'ये खाती क्या है?' बॉडीशेमिंग करने पर स्वरा भास्कर ने फूड ब्लॉगर की बोलती बंद, कहा- ‘मैं मां..
स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं. एक्ट्रेस अक्सर चीजों को लेकर अपनी राय रखती हैं. इस बार उन्होंने एक फूड ब्लॉगर को मुंहतोड़ जवाब दिया है क्योंकि नलिनी ने एक्ट्रेस के बढ़ते वजन का मजाक उड़ाया था और कहा कि ये क्या खाती है. अब इसी बात का रिप्लाई स्वरा भास्कर ने किया है.
Swara Bhaskar: अपनी राय रखने में स्वरा भास्कर कभी पीछे नहीं हटती हैं. वह अक्सर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. एक्ट्रेस कभी अपने लिए तो कभी किसी और के लिए भी लड़ती नजर आती है. हाल ही में स्वरा भास्कर ने एक फूड ब्लॉगर की बोलती बंद की है. दरअसल, फूड ब्लॉगर ने एक्ट्रेस की बॉडी शेमिंग करने की कोशिश की लेकिन Swara Bhaskar ने उन्हें खुद करारा जवाब दे दिया. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
हाल ही में एक फूड ब्लॉगर ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने स्वरा की पुरानी और अभी की तस्वीरों के बीच तुलना करते हुए और उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा- 'ये क्या खाती है?' अब इस बात को सुन एक्ट्रेस आग बबूला हो गई और उन्होंने इनकी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा- ‘मैं मां बनी हूं, कुछ अच्छा कीजिए नलिनी’.
Also Read
स्वरा भास्कर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
हालांकि, स्वरा भास्कर के बाद नेटिजन्स ने भी फूड ब्लॉगर नलिनी के इस पोस्ट की जमकर आलोचना की और उन्हें भला बुररा कहा. एक यूजर ने लिखा मैं अभी आपको अनफॉलो कर रहा हूं. वहीं एक ने लिखा नलिनी जी आप बड़े हो जाओ और बॉडी शेमिंग करना बंद करो. वहीं एक ने लिखा ये सब करना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है.
आपको बता दें कि जब नलिनी को इतना ट्रोल किया गया तो उन्होंने उन्होंने कहा कि मैं अच्छा कर रही थीं लेकिन जब मेरे शाकाहारी होने पर इन्होंने सवाल उठाए तब मैंने ये लिखा. इसके बाद स्वरा ने कहा आपका मकसद ईद के मौके पर मुसलमानों को टारगेट करना था तो मैंने उसका ही जवाब दिया. अगर ऐसा कुछ था तो आप मुझसे बात कर सकती थी लेकिन आपने एक मां का मजाक होना चुना.
दरअसल, बकरीद के मौके पर नलिनी ने अपने खाने की प्लेट की फोटो शेयर की थी, जिसमें पनीर और फ्राइड राइस रखा हुआ था. नलिनी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है. मेरी प्लेट आंसुओं, क्रूरता और पाप से मुक्त है.’ इन्हीं के जवाब में स्वरा ने लिखा था कि ‘सच कहूं तो. मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती कि आप लोगों की सारी डाइट गायों जबरदस्ती मां बनाकर फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और इसके साथ ही पौधों को जड़ से नष्ट करके खाने में चली जाती है.