तलाक के बाद सुष्मिता सेन की एक्स भाभी का हुआ बुरा हाल, कपड़े बेचकर बेटी को पाल रहीं एक्ट्रेस, वीडियो देख फैंस हैरान
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा जिन्हें धारावाहिक 'देवों के देव...महादेव' में राजकुमारी रेवती के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वह मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर, राजस्थान में तीन साल की बेटी जियाना के साथ वापस आ गई हैं.
Charu Asopa left Mumbai: सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई से बीकानेर चली गई हैं. उन्होंने ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस शुरू किया है. 'देवों के देव...महादेव' से मशहूर चारू अपने एक्स पति राजीव सेन से तलाक को लेकर भी चर्चा में रही थीं.
मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन आईं एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा जिन्हें धारावाहिक 'देवों के देव...महादेव' में राजकुमारी रेवती के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वह मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर, राजस्थान में तीन साल की बेटी जियाना के साथ वापस आ गई हैं. 37 साल की एक्ट्रेस ने मुंबई अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए अपना खुद का ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस शुरू किया है.
उन्होंने कहा कि 'जब आप कुछ नया शुरू करते हैं, तो हर कोई स्ट्रगल करता है. मेरे मामले में क्या अलग है? मैं ऑर्डर लेने से लेकर पैकेज भेजने और स्टॉक लाने तक सब कुछ खुद ही कर रही हूं. जब मैं अभिनय के लिए मुंबई आई थी, तब भी यह आसान नहीं था. मैंने अपने लिए एक नाम बनाने के लिए स्ट्रगल किया और मैं कामयाब रही.'
और पढ़ें
- इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बीच इमरान हाशमी ने खोली रणवीर अल्लाहबादिया की आंखें! बताया दोस्ती का असली मतलब
- Actress Shaves Her Head: अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने मुंडवाया सिर, पति की याद में पहना कोट, तस्वीरें देख खुला रह जाएगा मुंह
- Jaat: लोगों पर चढ़ा 'जाट' का 'फीवर', फिल्म देखने के लिए ट्रकों और ट्रैक्टरों में सवार होकर पहुंचे सनी देओल के फैंस, वीडियो वायरल