क्या फिर लौट आए सुशांत सिंह राजपूत? हमशक्ल का Video देख भावुक हुए फैंस
सुशांत सिंह राजपूत का जलवा आज भी फैंस में बरकरार है. हाल ही में वायरल हो रहे युवक ने उनके फैंस को चौंका कर रख दिया है. वायरल हो रहा युवक हूबहू सुशांत की तरह दिखता है.
बॉलीवुड अभिनेता Sushant Singh Rajput आज भी अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं. उनकी फिल्में, मुस्कान और सादगी को लोग अब भी याद करते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहा, जिसने सुशांत के फैंस को भावुक कर दिया. वायरल क्लिप में नजर आ रहा एक युवक हूबहू सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखाई देता है. उसकी आंखें, मुस्कुराने का अंदाज और हेयरस्टाइल देखकर लोग चौंक गए हैं.
सोशल मीडिया पर छाया अयान
वायरल हो रहे युवक का नाम अयान बताया जा रहा है. वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहता है. अक्सर अपनी तस्वीरें व छोटे वीडियो पोस्ट करता है. अयान की प्रोफाइल पर हजारों लोग जुड़े हुए हैं. उसके पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं. जैसे ही लोगों ने उसे देखा, कई यूजर्स ने तुरंत उसको सुशांत का हमशक्ल अयान सिर्फ चेहरे से ही नहीं, एक्सप्रेशन और स्माइल में भी काफी हद तक सुशांत जैसे देखते हैं.