IPL 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

सनी लियोनी के जीवन का वो राज... 19 की उम्र में किसने दिखाया था पॉर्न इंडस्ट्री का रास्ता?

सिंपल और साधारण परिवार से आने वाली सनी लियोनी को किसने दिखाया था पॉर्न इंडस्ट्री का रास्ता? बर्थडे पर जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में दिलचस्प बातें...

pinterest
Antima Pal

Sunny Leone Birthday:  बॉलीवुड और एडल्ट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली सनी लियोनी का आज बर्थडे हैं.  एक्ट्रेस आज भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं. उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है. एक साधारण सिख परिवार से आने वाली सनी का सफर काफी दिलचस्प रहा है. 

नर्स बनना चाहती थी सनी लियोनी

बचपन में सनी लियोनी गुरुद्वारे जाती थीं, हारमोनियम बजाती थीं और बॉलीवुड फिल्मों की दीवानी थीं. उनके भाई तबला बजाते थे. परिवार की साधारण जिंदगी के बीच सनी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक अलग ही रास्ते पर ले जाकर खड़ा कर दिया.

19 साल की उम्र में रखा पॉर्न इंडस्ट्री में कदम

15 साल की उम्र में सनी ने अपनी पहली नौकरी जर्मन बेकरी में शुरू की. यहीं काम करते हुए उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जिसने उन्हें एडल्ट मॉडलिंग की दुनिया से रूबरू कराया. धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और 19 साल की उम्र में सनी लियोनी ने पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रख दिया. दिसंबर 2005 में उनके नाम से पहली एडल्ट फिल्म रिलीज हुई, जिसके बाद उनकी पहचान एक पॉपुलर पॉर्न स्टार के रूप में बन गई.

पॉर्न फिल्मों का निर्देशन भी किया

सनी ने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि पॉर्न फिल्मों का निर्देशन भी किया. उन्होंने खुद कहा है कि ये बड़ा बिजनेस है, जिसमें टैलेंट के साथ-साथ दिमाग की भी बहुत जरूरत होती है. उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें 'वर्चुअल विविड गर्ल' जैसी फिल्म के लिए AVN अवॉर्ड मिला, जिसे पॉर्न इंडस्ट्री का ऑस्कर माना जाता है.

बॉलीवुड में की एंट्री

सनी लियोनी ने अपनी जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मोस्टली सनी' में बचपन और शुरुआती दिनों की बातें खुलकर शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि परिवार के साथ गुरुद्वारे जाना, संगीत से जुड़ना और फिल्मों का शौक उनके जीवन का हिस्सा था. लेकिन 19 साल की उम्र में लिए गए फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. सनी लियोनी न सिर्फ एडल्ट इंडस्ट्री की टॉप स्टार रही, बल्कि बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी एंट्री की. 

सनी लियोनी ने 'जिस्म 2', 'रागिनी MMS 2' जैसी फिल्मों में काम किया. उनकी हॉट और बोल्ड इमेज हमेशा सुर्खियों में रहती है. हालांकि काफी समय हो गया जब सनी लियोनी ने पॉर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और एक्ट्रेस ने सिर्फ टीवी और बॉलीवुड में ही काम किया.