IPL 2026

'काउंटर पर नाम नहीं ले पाऊंगा...' सनी देओल की फिल्म 'जाट 2' का ऐलान होते ही लोगों ने क्यों की टाइटल बदलने की मांग?

सनी देओल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म जाट के पार्ट 2 की अनाउसमेंट की. उनके फैंस 'जाट' के सीक्वल को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि फिल्म का टाइटल बदल दिया जाए. उनके अनुसार यह टाइटस अश्लील लग रहा है.

social media
Antima Pal

Jaat 2: पिछले गुरुवार को रिलीज़ हुई सनी देओल की फिल्म 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि यह अभी तक हिट नहीं हुई है. लेकिन ऐसा लगता है कि निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि फिल्म टिकट खिड़कियों पर अच्छा परफॉर्म करना जारी रखेगी क्योंकि 'जाट 2' फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई है. सनी देओल ने सीक्वल की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

'जाट 2'  के टाइटल को बदलने के लिए क्यों बोलने लगे लोग?

सनी देओल की फिल्म 'जाट' कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. सात दिनों में फिल्म ने 57.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इसलिए बजट को पार करने के लिए इसे अभी भी 42.50 करोड़ की जरूरत है. आने वाले दिनों में देखना होगा कि सनी देओल की 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर क्या रिकॉर्ड बना पाती है.