'मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है...', तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा ने लगाया ब्रेक, वीडियो में देखें कैसे खोला रिश्ते का सारा सच
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर हाल ही में तलाक की अफवाहें जोरों पर थीं. इन खबरों ने फैंस के बीच खलबली मचा दी थी, लेकिन सुनीता ने इन सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया. एक हालिया गणपति उत्सव के दौरान वीडियो में सुनीता ने अपने और गोविंदा के रिश्ते की सच्चाई को खुलकर सामने रखा और साफ किया कि उनका रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत और अटूट है.
Govinda-Sunita Amid Divorce Rumors: बॉलीवुड के चहेते अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर हाल ही में तलाक की अफवाहें जोरों पर थीं. इन खबरों ने फैंस के बीच खलबली मचा दी थी, लेकिन सुनीता ने इन सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया. एक हालिया गणपति उत्सव के दौरान वीडियो में सुनीता ने अपने और गोविंदा के रिश्ते की सच्चाई को खुलकर सामने रखा और साफ किया कि उनका रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत और अटूट है.
सुनीता ने अपने ही अंदाज में कहा, 'अगर हमारे बीच कुछ गलत होता, तो क्या हम आज इतने करीब होते? हमारे बीच कोई दूरी नहीं है. कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता, चाहे वह कितना भी कोशिश कर ले. मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है और रहेगा. जब तक हम खुद कुछ न कहें, लोग कृपया इन अफवाहों को न फैलाएं.' उनकी यह बातें सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली.
Also Read
- Ganesh Chaturthi 2025: सैफ अली खान के घर हुआ गणपति बप्पा का जोरदार स्वागत, करीना कपूर के लाडले जेह ने बनाई गणेश भगवान की मूर्ति
- Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा-सुनीता की तलाक की खबर निकली झूठी! गणपति बप्पा के स्वागत में दिखी 'हैप्पी फैमिली' वाली झलक
- बॉलीवुड फिल्मों में 'गणेश महोत्सव' क्यों है सक्सेस की चाबी?
इन तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं. कुछ लोगों ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर सवाल उठाए, लेकिन सुनीता के इस बयान ने सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया. उनके फैंस इस बात से खुश हैं कि उनकी पसंदीदा जोड़ी अब भी एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़ी है.