'तू तो ब्रश करता है, फिर तेरे मुंह से इतनी गंदगी...', सुनील पाल ने समय रैना पर कसा तंज; Video
समय रैना के शो 'India’s Got Latent' के दूसरे सीजन के रिटर्न के बाद एक बार फिर विवाद छिड़ गया है. इस बार पुराने विवाद में सुनील पाल ने जोरदार एंट्री मारी है. समय रैना के 'ब्रश क्यों नहीं करते' वाले कमेंट का जवाब देते हुए तंज कसा है.
Sunil Pal Takes Dig At Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना के शो 'India’s Got Latent' के दूसरे सीजन के रिटर्न के बाद एक बार फिर विवाद छिड़ गया है. इस बार पुराने विवाद में सुनील पाल ने जोरदार एंट्री मारी है. समय रैना के 'ब्रश क्यों नहीं करते' वाले कमेंट का जवाब देते हुए सुनील पाल ने उन पर तीखा तंज कसा है.
'तू तो ब्रश करता है, फिर तेरे मुंह से इतनी गंदगी...'
एक वायरल इंस्टाग्राम रील में सुनील पाल ने कहा- 'मैं ब्रश नहीं करता, तूने ऐसा बोला था न? लेकिन समय रैना, तू तो ब्रश करता है. फिर तेरे मुंह से इतनी गंदगी क्यों निकलती है भाई? गंदगी निकालना बंद करेगा?' रील में एक लड़का मिमिक समय रैना की नकल करते नजर आ रहा है. सुनील पाल ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा- 'समय रैना, मैं तुझे माफ करता हूं सिर्फ इसलिए क्योंकि तेरा शो रात में आता है और तेरा नाम भी रात वाला है. समय यानी टाइम, रैना यानी नाइट.'
सुनील पाल ने समय रैना पर कसा तंज- देखें वीडियो
'India’s Got Latent' Season 2 के पहले एपिसोड में अलिया भट्ट और शरवरी प्रमोशन के लिए मेहमान के रूप में आई थीं. इसी एपिसोड में समय रैना ने सुनील पाल पर 'ब्रश क्यों नहीं करते' वाला मजाक किया था, जिसका जवाब अब सुनील पाल ने दिया है.
Also Read
कब शुरू हुआ विवाद?
सुनील पाल और समय रैना के बीच पुरानी रंजिश है. इस साल की शुरुआत में 'India’s Got Latent' विवाद के दौरान सुनील पाल ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को 'टेररिस्ट' तक कह दिया था. उन्होंने कहा था कि दोनों को कम से कम 10 साल की जेल होनी चाहिए.
मई 2025 में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में भी समय रैना ने सुनील पाल को बार-बार रोस्ट किया था. सुनील पाल ने बाद में दावा किया कि उन्हें शो में टारगेट किया गया. अब 'India’s Got Latent' Season 2 के आने के साथ दोनों के बीच फिर से वॉर ऑफ वर्ड्स शुरू हो गया है.