Sara Celebrates Kubra Khan Birthday: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुबरा खान के जन्मदिन की पार्टी में नजर आईं. लंदन के एक रेस्टोरेंट में हुई इस प्राइवेट सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में सारा अली खान कुबरा खान के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आ रही हैं. वे मुस्कुराते हुए कुबरा से काफी गर्मजोशी से बात कर रही हैं. सबसे खूबसूरत पल वो है जब दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने प्यार से कुबरा खान को केक खिलाया. यह देखकर फैंस काफी खुश हैं. तीनों अभिनेत्रियों के इस क्रॉस-बॉर्डर दोस्ताना माहौल को लोग खूब सराह रहे हैं.
Kubra Khan celebrates her birthday with Bollywood actresses Bollywood's Pataudi Family, Sharmila Tagore and Sara Ali Khan.#KubraKhan #SaraAliKhan #SharmilaTagore #Bollywood #Lollywood pic.twitter.com/UiqDatn5Je
— Lollywood Pictures (@LollyPictures) June 22, 2026
कुबरा खान की यह पार्टी काफी इंटीमेट थी. इसमें सारा और शर्मिला टैगोर खास मेहमान के रूप में शामिल हुईं. वीडियो में पूरा माहौल काफी खुशगवार और दोस्ताना नजर आ रहा है. फैंस इसे शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि बॉलीवुड और पाकिस्तानी सिनेमा के बीच ऐसे पल दिल को अच्छा लगते हैं. सारा अली खान इन दिनों अपनी फैमिली टाइम को भी एंजॉय कर रही हैं.
हाल ही में उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर के साथ थिएटर जाते हुए फोटोज शेयर की थीं. कैप्शन में सारा ने उन्हें 'OG Legends' यानी ओरिजिनल लीजेंड्स कहा था. उन्होंने लिखा था- 'थिएटर का प्ले तो अच्छा था, लेकिन सबसे बेहतरीन एक्टर्स तो मेरे बगल में ही बैठे थे.'
सारा अली खान हाल ही में फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आई थीं. यह फिल्म 15 मई को रिलीज हुई थी. इसमें अयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थे. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले थे. अब सारा अपनी अगली फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाश ए कौशिक कर रहे हैं. फिल्म में अयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं. सारा और अयुष्मान की यह दोबारा जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.