IPL 2026

सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा, स्टेज पर चढ़े फैन ने की ऐसी हरकत, सिंगर की चिल्लाने की आवाज सुन मची अफरा-तफरी; Video

सुनंदा शर्मा के एक लाइव शो के दौरान एक अनोखी और डरावनी घटना ने पूरे माहौल को अचानक बदल दिया. बीती रात आरकेजीआईटी कॉलेज में आयोजित उनके कॉन्सर्ट में एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया और गायिका के पास पहुंचकर उनके पैरों में गिर पड़ा. इस हरकत से सुनंदा शर्मा बुरी तरह घबरा गईं और डर के मारे चीख पड़ीं.

x
Antima Pal

मुंबई: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के एक लाइव शो के दौरान एक अनोखी और डरावनी घटना ने पूरे माहौल को अचानक बदल दिया. बीती रात आरकेजीआईटी कॉलेज में आयोजित उनके कॉन्सर्ट में एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया और गायिका के पास पहुंचकर उनके पैरों में गिर पड़ा. इस हरकत से सुनंदा शर्मा बुरी तरह घबरा गईं और डर के मारे चीख पड़ीं. उन्होंने तुरंत अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी और स्टेज से उतरकर बैकस्टेज चली गईं.

सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा

घटना की शुरुआत तब हुई जब सुनंदा शर्मा स्टेज पर जोर-शोर से गा रही थीं. दर्शक उनके गानों का पूरा लुत्फ उठा रहे थे. तभी एक युवक दर्शक दीर्घा से निकलकर स्टेज की ओर दौड़ा और बिना किसी रोक-टोक के स्टेज पर चढ़ गया. वह सीधे सुनंदा शर्मा के पास पहुंचा और उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा. इस देखकर गायिका की चीख निकल गई. माइक्रोफोन अभी भी चालू था, इसलिए उनकी चीख पूरे हॉल में साफ सुनाई दी. 

चीख सुनते ही पूरे कार्यक्रम स्थल में अफरा-तफरी मच गई. दर्शक हैरान रह गए. युवक ने स्टेज पर करीब दो मिनट तक समय बिताया. इस दौरान वह अपनी बाहें फैलाकर शाहरुख खान की फेमस स्टाइल में पोज देता रहा और भीड़ की तरफ देखता रहा. उसकी इस हरकत से माहौल और भी अजीब हो गया. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एक्शन लिया. बाउंसर और स्टेज सिक्योरिटी टीम दौड़कर स्टेज पर पहुंची. उन्होंने युवक को पकड़ लिया और स्टेज से नीचे उतारा. इसके बाद युवक को काबू में करके पुलिस के हवाले कर दिया गया. 

सिंगर की चिल्लाने की आवाज सुन मची अफरा-तफरी

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. सुनंदा शर्मा की टीम ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है. गायिका काफी डरी हुई नजर आईं. बाद में उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना से उनका आत्मविश्वास डिग गया है. उन्होंने कहा- 'मैं बस गा रही थी और अचानक कोई इस तरह आ जाए, तो डर लगना स्वाभाविक है.' कॉन्सर्ट आयोजकों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. 

उन्होंने स्वीकार किया कि स्टेज की सुरक्षा और ज्यादा मजबूत होनी चाहिए थी. इस घटना के बाद शो कुछ देर के लिए रुक गया. बाद में सुनंदा शर्मा दोबारा स्टेज पर आईं, लेकिन उनका मूड पूरी तरह खराब हो चुका था. उन्होंने कुछ गाने और गाए, मगर उत्साह पहले जैसा नहीं था. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.