FIFA World Cup 2026

करियर को लेकर बोले स्त्री-2 फेम एक्टर राजकुमार राव, रामलीला में मैंने की पहली एक्टिंग

स्त्री-2 की अपार सफलता के बाद राजकुमार राव अब अपनी पांचवीं फिल्म 'मालिक' की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग के लिए राजकुमार राव इन दिनों लखनऊ में हैं. अभिनेता की इस दौरान की कई वीडियो और फोटो सामने आई है जिसमें वह ऐक्शन करते दिखाई देंगे.

x
India Daily Live

स्त्री-2 की अपार सफलता के बाद राजकुमार राव अब अपनी पांचवीं फिल्म 'मालिक' की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग के लिए राजकुमार राव इन दिनों लखनऊ में हैं. अभिनेता की इस दौरान की कई वीडियो और फोटो सामने आई है जिसमें वह ऐक्शन करते दिखाई देंगे. एक्टर नाम के साथ ही काम में भी 'राजकुमार' हैं. राजकुमार राव बहुत छोटी उम्र से एक्टिंग कर रहे हैं. इन्होंने पहली बार एक्टिंग पहली क्लास में की थी.

दरअसल, स्कूल की रामलीला में राजकुमार राव ने बाल राम की भूमिका निभाई थी. बचपन से एक्टिंग करते-करते अब राजकुमार राव बॉलीवुड के बेहतरीन सितारे बन गए हैं. ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमिडी 'स्त्री 2' के बाद इन दिनों राजकुमार राव एक और कॉमिडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला विडियो' को लेकर सुर्खियों में हैं. 

करियर को लेकर बोले राजकुमार राव

अभी हाल ही में राजकुमार राव ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर खुलकर बात की. अपनी फिल्मों में फर्राटेदार डायलॉग 'मोर...', 'सूखा बर्जिन...', 'मेन्यू, कोई शक...' बोलते हुए देखा होगा, जो बहुत पॉपुलर हुए हैं. इस पर राजकुमार राव बोले- कि मैं डायलॉग जल्दी याद कर लेता हूं. वो बात अलग है कि ये दो पेज के रिद्मम वाले होते हैं, जिनको तैयार करने में काफी मेहनत लगती है.


राजकुमार राव ने कहा- ऐसे डायलॉग लोगों को देखने में बहुत मजा आता है लेकिन ये मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. मैं हमेशा से कुछ अलग और नया करने की कोशिश करता हूं. इसी कारण मैं अलग-अलग स्क्रिप्ट चुनता हूं, ताकि ऑडियंस बोर ना हो. खुद को वक्त देता हूं और एक समय पर एक ही फिल्म करता हूं. यह साल मेरे लिए काफी बढ़िया रहा है. मैं कॉमेडी के साथ-साथ सीरीयस फिल्में भी करता हूं और मुझे वो करने में अच्छा लगता है.