'स्प्लिट्सविला 16' फेम योगेश रावत की जान के पीछे कौन पड़ा? पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द, फैंस हुए परेशान

'स्प्लिट्सविला 16' फेम योगेश रावत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी परेशान नजर आ रहे हैं. शो में आकांक्षा चौधरी को छोड़कर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर के साथ पेयर होने के बाद से उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

X
Antima Pal

मुंबई: एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 के कंटेस्टेंट योगेश रावत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी परेशान नजर आ रहे हैं. शो में आकांक्षा चौधरी को छोड़कर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर के साथ पेयर होने के बाद से उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. अब योगेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी परेशानी जाहिर की है, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं.

योगेश ने लिखा- 'गाइज, मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या हो रहा है, मेरे आसपास सब पागल हो गए हैं, पता नहीं किस वजह से.' उन्होंने आगे कहा- 'मैंने क्या कर दिया है, हर दिन और मुश्किल होता जा रहा है. एक चीज संभाल रहा हूं तो दूसरी खराब हो रही है. मेरे अपने ही मेरे जान के दुश्मन बने पड़े हैं.' योगेश ने यह भी लिखा कि अब वे ताकत रखकर मुस्कुराने की कोशिश नहीं कर सकते क्योंकि सब कुछ उनके हाथ से निकलता जा रहा है.

Splitsvilla 16 Yogesh Rawat x

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि योगेश ने साफ किया कि यह पोस्ट शो से जुड़ी नहीं है, बल्कि उनकी रियल लाइफ की परेशानियों से जुड़ी है. उन्होंने लिखा- 'यह अब शो के बारे में नहीं है, यह मेरी असली जिंदगी की बात है.' योगेश की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कई फैंस उनके मेंटल हेल्थ को लेकर चिंता जता रहे हैं. रेडिट पर एक यूजर ने लिखा- 'उसके साथ थोड़ी मेहरबानी बरतें.' 

कुछ फैंस ने आकांक्षा से अपील की कि वे अपने फैंस से योगेश के प्रति नफरत फैलाने से रोकें. एक यूजर ने कहा, 'जो कुछ भी हुआ, उसके लिए उसे काफी नफरत मिल चुकी है. मैं यह नहीं कह रहा कि वह सही था, लेकिन अब काफी हो गया.' शो में योगेश का आकांक्षा को छोड़कर रुरु के साथ जाना विवाद का बड़ा कारण बना. रुरु के वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद योगेश ने अपनी पुरानी फीलिंग्स कबूल की थीं, जिससे अकांक्षा काफी टूट गई थीं. इसके बाद से योगेश को भारी बैकलैश झेलना पड़ा. 

पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर बैकलैश का जवाब दिया था और कहा था कि वे कन्फ्यूज्ड थे. योगेश की यह क्राई फॉर हेल्प देखकर फैंस उन्हें सपोर्ट करने लगे हैं. कई लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए और उनकी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखा जाए. रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चर्चा हो रही है.