‘Melody खाओ खुद जान जाओ…’, इंटरनेट पर वायरल हुई सोनाक्षी-जहीर की मजेदार रील, आप भी हो जाएंगे फैन
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने Melody मीम ट्रेंड को एक स्टेप आगे बढ़ाया है. इस कपल ने एक मजेदार इंस्टाग्राम रील बनाई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
मुंबई: Melody नाम से आप समझ तो गए ही होंगे कि आजकल ये शब्द इतना ट्रेंडिंग क्यों है. हाल ही में पीएम मोदी ने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी को मेलोनी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया है, जिसके बाद से यह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है. पीएम की इस रील को अब तक कई मिलियन्स बार देखा जा चुका है. हालांकि, अगर आपको लग रहा है कि Melody रील केवल पीएम की ही वायरल हो रही है तो ऐसा नहीं है.
बॉलिवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने Melody मीम ट्रेंड का मजा दोगुना कर दिया है. इस कपल ने एक मजेदार इंस्टाग्राम रील बनाई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस रील को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.
क्या ही इस मजेदार रील में:
सोनाक्षी और जहीर ने एक ज्वाइंट पोस्ट में एक मजेदार क्लिप शेयर की है. इसमें सोनाक्षी जहीर से पूछती हैं कि तुम क्या पूछना चाहते हो. इस पर जहीर जवाब देते हैं कि तुम्हें अच्छी तरह पता है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं. फिर सोनाक्षी भी मजाकिया अंदाज में कह देती है कि नहीं, तो फिर. इसके बाद जहीर एक मेलोडी टॉफी लेकर आते हैं और कहते हैं, "Melody खाओ, खुद जान जाओ." यहां देखें पोस्ट-
लोगों ने किए कई मजेदार कमेंट्स:
इस रील के पोस्ट होते ही कमेंट्स सेक्शन में लोगों ने मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया. कई लोग इस कपल की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग हंसने वाला इमोजी भेज रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि सेलेब्रिटीज ने वायरल ट्रेंड को सिर्फ कॉपी करने के बजाय, उसे अपने ही अंदाज में पेश किया. बता दें कि सोनाक्षी और जहीर के अलावा, कृति खरबंदा और रवि किशन जैसे सेलेब्रिटीज ने भी इस ट्रेंड पर अपने-अपने अंदाज में वीडियो शेयर किए हैं.
System की तैयारी में जुटीं सोनाक्षी:
सोनाक्षी सिन्हा अपनी अगली फिल्म System की तैयारी में जुटी हुई हैं. इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उनकी यह रील वायरल हो गई है. यह एक लीगल ड्रामा और कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसे अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है. 22 मई, 2026 को ग्लोबल लेवल पर इसे रिलीज किया जाएगा. यह मूवी एक विशेषाधिकार प्राप्त सरकारी वकील और एक साधारण कोर्टरूम स्टेनोग्राफर के आपस में जुड़े जीवन के जरिए सत्ता और न्याय के विषयों को दिखाती है.