West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Sky Force box office collection day 2: 'स्काई फोर्स' का चला बॉक्स ऑफिस पर जादू, फिल्म ने दूसरे दिन बटोर लिए इतने नोट

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की फिल्म बीते दिन यानी शुक्रवार को रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया था. अब 'स्काई फोर्स' के दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है.

social media
Antima Pal

Sky Force box office collection day 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की फिल्म बीते दिन यानी शुक्रवार को रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया था. अब 'स्काई फोर्स' के दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है. 

 'स्काई फोर्स' का चला बॉक्स ऑफिस पर जादू

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की एक्शन-थ्रिलर ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत की है. एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्काई फोर्स' जो गणतंत्र दिवस से पहले इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 30 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है. हालांकि आपको बता दें कि यह आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है. 

Sacnilk.com पर लेटेस्ट अपडेट के अनुसार स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन अच्छा परफॉर्म किया और भारत में अनुमानित 12.25 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 19.34 करोड़ की कमाई की, जिससे फिल्म की कुल कमाई 31.59 करोड़ हो गई है. पोर्टल के अनुसार, शनिवार को स्काई फोर्स ने हिंदी में कुल 32.03 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें शाम के शो में ज्यादा दर्शक आए. रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म स्काई फोर्स को काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है. क्योंकि इस दिन रविवार का दिन भी पड़ रहा है. 

अक्षय की इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

स्काई फोर्स ने हाल के सालों में अक्षय कुमार की रिलीज के लिए बेस्ट ओपनिंग डे दर्ज किया. इसने अभिनेता की 2024 रिलीज़ सरफिरा (जो ₹2.5 करोड़ थी) और खेल खेल में (जो ₹5.05 करोड़ थी) के ओपनिंग डे नंबरों को पीछे छोड़ दिया.

एक्शन-ड्रामा फिल्म है 'स्काई फोर्स'

बता दें कि स्काई फोर्स एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जो 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के हमले पर आधारित है, जो भारत का पहला और सबसे घातक हवाई हमला है. अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक द्वारा निर्मित, जियो स्टूडियो के तहत ज्योति देशपांडे के साथ, इस फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हुई थी.