Sky Force Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का टैग हटाएगी 'स्काई फोर्स'? पहले दिन के कलेक्शन से मिले हिंट
'स्काई फ़ोर्स' हिट या एक और फ्लॉप? चलिए जानते है स्काई फ़ोर्स की एडवांस बुकिंग कितनी पहुंचने की उम्मीद है. अक्षय कुमार की आखिरी सफल फ़िल्म सूर्यवंशी 2021 में लगातार फ्लॉप फ़िल्मों के बीच रिलीज़ हुई थी.
Sky Force Box Office Collection Day 1: सैकनिल्क के अनुसार, स्काई फोर्स की पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 3.78 करोड़ रुपये मिलेंगे. ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही अक्षय कुमार की इस फिल्म की तुलना ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फाइटर से की जा रही है. आइए देखें कि 2024 की इस एरियल एक्शन फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की.
अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का टैग हटाएगी 'स्काई फोर्स'?
सैकनिल्क के अनुसार, फाइटर भी गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज़ हुई थी, जिसने अपनी एडवांस बुकिंग से 8.4 करोड़ कमाए. रिलीज़ के दिन, भारत का नेट कलेक्शन ₹22.5 करोड़ था. दुनिया भर में 358.83 की कमाई करने के बाद फिल्म को हिट घोषित किया गया. यह फिल्म 250 करोड़ के बड़े बजट में बनी थी.
Also Read
- Hisaab Barabar Review: बैंक का बड़ा फ्रॉड सामने लाती है फिल्म 'हिसाब बराबर', आर माधवन और कीर्ति कुल्हारी की एक्टिंग जीत लेगी आपका दिल
- ‘पाताल लोक 2’ में जयदीप अहलावत की एक्टिंग की अमूल ने यूं की तारीफ, एक्टर बोले- 'मैं मक्खन की तरह पिघल गया'
- Darshan: रेणुकास्वामी हत्या मामले में एक्टर दर्शन को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की अपील को किया खारिज
अक्षय कुमार की आखिरी हिट फिल्म रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी थी, जो 2021 में रिलीज हुई थी. 160 करोड़ में बनी इस एक्शन फिल्म ने दुनिया भर में 293 करोड़ की कमाई की थी.