'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी...', श्रद्धा कपूर की 'Eetha' का धांसू टीजर आउट; दिल जीत लेगी एक्ट्रेस की अदाकारी

'ईठा' मशहूर मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर यानी बिठाबाई की सच्ची कहानी पर आधारित है. निर्देशक लक्ष्मण उतेकर, जिनकी पिछली फिल्म 'छावा' ब्लॉकबस्टर साबित हुई, इस बार महाराष्ट्र की लोक संस्कृति को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं. श्रद्धा कपूर बिठाबाई के किरदार में पूरी तरह रची-बसी नजर आ रही हैं.

Instagram
Antima Pal

EETHA Teaser: श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' के साथ एक बार फिर दर्शकों को चौंका देने को तैयार हैं. फिल्म का टीजर ऑनलाइन लीक होने के बाद अब मेकर्स ने इसे आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया है. टीजर देखकर लोग श्रद्धा की अदाकारी और उनके जबरदस्त बदलाव की तारीफ कर रहे हैं.

श्रद्धा कपूर की 'Eetha' का धांसू टीजर आउट

फिल्म 'ईठा' मशहूर मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर यानी बिठाबाई की सच्ची कहानी पर आधारित है. निर्देशक लक्ष्मण उतेकर, जिनकी पिछली फिल्म 'छावा' ब्लॉकबस्टर साबित हुई, इस बार महाराष्ट्र की लोक संस्कृति को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं. श्रद्धा कपूर बिठाबाई के किरदार में पूरी तरह रची-बसी नजर आ रही हैं.



टीजर की शुरुआत भाऊ गांवकर तमाशा मंडल के कार्यक्रम से होती है. दर्शक ईठाबाई को मंच पर देखने के लिए उतावले हैं. लेकिन बैकस्टेज में नौ महीने के गर्भवती ईठाबाई को देखकर हैरानी होती है. वह खुद प्रसव करती हैं, बच्चे की किलकारी गूंजती है और फिर बिना रुके मंच पर पहुंच जाती हैं. इतनी मुश्किल घड़ी में भी वह अपना प्रदर्शन देती हैं. 

'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी...'

आगे टीजर में एक बेहद प्रेरणादायक डायलॉग सुनाई देता है. जब लोगों को चिंता होती है कि वह मर जाएंगी तो ईठा कहती हैं- 'पड़े पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी.' यह लाइन सुनते ही दर्शक भावुक हो जाते हैं. टीजर में आगे कहा जाता है- 'तूफान को नाचते देखना हो तो ईठा.'

फिर दर्शकों के दिल जीतने को तैयार हैं 'स्त्री'

श्रद्धा कपूर का यह लुक बिल्कुल अलग और शक्तिशाली है. उन्होंने बिठाबाई की भाषा, हाव-भाव और तमाशा स्टाइल को बहुत अच्छे से निभाया है. फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा ने काफी मेहनत की और मराठी लोक कलाकार की जिंदगी को समझने की पूरी कोशिश की. 'ईठा' का टीजर पहले 'कॉकटेल 2' के साथ थिएटर में दिखाया गया था, जिसके बाद कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. फिल्म 'ईठा' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.