मुंबई: दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने हाल ही में शाहरुख खान से जुड़ा एक बहुत ही प्यारा किस्सा शेयर किया है. उन्होंने अपने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के स्टूडेंट डेज की कुछ यादें ताजा करते हुए बताया कि शाहरुख खान उस समय केवल 10 साल के थे. पंकज कपूर ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए ‘रजिया सुल्तान’ नाटक का एक मजेदार किस्सा सुनाया.
उस नाटक में एक सीन था जिसमें भूखे लोग थे. इस सीन में सैनिक भीड़ पर नान फेंकते थे. इस दौरान पंकज और उनके दोस्त भीड़ में खड़े थे. पंकज ने बताया, “हमने एक प्लान बनाया. सैनिक जब नान फेंकते, तो हम उन्हें पकड़ लेते. फिर इंटरवल के दौरान उन नानों के साथ समोसे खरीदकर बैकस्टेज में बैठकर चाय-समोसा-नान का मजा लेते थे.” हालांकि, यह चालाकी बहुत दिनों तक छुपी नहीं रह पाई. डायरेक्ट इब्राहिम अल्काजी ने सब देख लिया और उन्हें खूब डांट लगाई.
Imagine being a 10-year-old kid delivering samosas to theater actors at NSD only to become one of the biggest superstars
Pankaj Kapur once shared that a young Shah Rukh Khan used to bring snacks to his theater unit while SRK's father ran the NSD canteen
Never underestimate… pic.twitter.com/L92rt6yTCe— SaffronSoul (@TheRealDharm) June 23, 2026Also Read
पंकज कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा, “वो समोसे हमें कोई और नहीं, बल्कि छोटा शाहरुख खान ही सप्लाई करता था.” उस समय शाहरुख के पिता NSD में कैंटीन चलाते थे. शाहरुख उनकी मदद करते थे. बता दें कि शाहरुख खान ने भी एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता NSD की कैंटीन चलाया करते थे. इसी वजह से वो कई बड़े थिएटर एक्टर्स के करीब आए और उनसे बहुत कुछ सीखा. यह उनके लिए बहुत यादगार अनुभव था.
यह किस्सा दिखाता है कि शाहरुख खान का सफर बहुत छोटी उम्र से ही थिएटर और आर्ट के करीब रहा है. पंकज कपूर जैसे दिग्गज अभिनेता की जुबानी सुनकर यह कहानी और भी खास हो जाती है. अपनी मेहनत से आज शाहरुख खान को किंग खान कहा जाता है.