शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ ठगी केस में नया ट्विस्ट, EOW ने पूछताछ के लिए कंपनी के 4 पूर्व कर्मचारियों को बुलाया
शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के 60 करोड़ ठगी के केस में नया मोड़ आ गया है. जी हां हाल ही में EOW ने पूछताछ के लिए कंपनी के 4 पूर्व कर्मचारियों को बुलाया है.
बॉलीवुड क्वीन शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा फिर से सुर्खियों में हैं. मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने उनके 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नया कदम उठाया है. EOW ने शिल्पा-राज की कंपनी बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड के चार पूर्व सीनियर कर्मचारियों को समन जारी किया है. इनसे पैसे के इस्तेमाल और कंपनी के फाइनेंशियल डील्स पर सवाल-जवाब होगा.
एक कर्मचारी का बयान पहले ही दर्ज हो चुका है, बाकी तीनों के जल्द आने की उम्मीद है. ये केस 2015 से चल रहा है. बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने आरोप लगाया कि शिल्पा और राज ने उन्हें 60 करोड़ रुपये का लोन-कम-इनवेस्टमेंट डील में फंसाया. कोठारी ने कहा कि पैसे बिजनेस के नाम पर लिए गए, लेकिन वो पर्सनल खर्चों में उड़ा दिए गए.
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ ठगी केस में नया ट्विस्ट
कंपनी, जो होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म थी, अब बंद हो चुकी है. अगस्त 2023 में जुहू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई, जो EOW को ट्रांसफर हो गई. राज ने दावा किया था कि 20 करोड़ रुपये ऑफिस फर्निशिंग पर खर्च हुए, लेकिन EOW ये चेक कर रही है कि क्या सच में इतना पैसा लगा. साथ ही कंपनी के ऑर्डर्स और सैलरी पेमेंट्स पर भी फोकस है – क्या ये कमाई से हुए या बाहर से? चारों कर्मचारी उस वक्त कंपनी में हाई पोजिशन पर थे.
पूछताछ के लिए EOW ने कंपनी के 4 पूर्व कर्मचारियों को बुलाया
EOW उनसे जानना चाहती है कि पैसे कहां-कहां गए. एक अधिकारी ने बताया 'हम ये देख रहे हैं कि क्या 60 करोड़ के लोन के लिए क्लाइंट ऑर्डर्स थे या नहीं.' हाल ही में राज कुंद्रा का बयान लिया गया था और अगले हफ्ते फिर बुलाया जा सकता है. शिल्पा का स्टेटमेंट भी पहले रिकॉर्ड हो चुका है. जांच में पता चला कि कुछ फंड्स डायरेक्ट एक्ट्रेसेज के अकाउंट में ट्रांसफर हुए, जैसे बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को प्रमोशन के लिए.
शिल्पा-राज ने सभी आरोपों को सिविल नेचर बताया है. उनके वकील ने कहा कि ये बिजनेस फेलियर है, क्रिमिनल नहीं. NCLT ने अक्टूबर 2024 में इसे सिविल माना था. लेकिन EOW की जांच जारी है. लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुके हैं, ताकि कपल देश न छोड़े. कोठारी ने कहा कि 75 करोड़ का लोन 12% ब्याज पर मांगा गया था, लेकिन टैक्स बचाने के लिए इसे इनवेस्टमेंट दिखाया.