आदर्श गौरव और शनाया कपूर की 'तू या मैं' ने पहले ही दिन तोड़ा दम, कमाई देख रह जाएंगे हक्के-बक्के!
'तू या मैं' वैलेंटाइन वीक के मौके पर 13 फरवरी को रिलीज हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत काफी धीमी रही. फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर भारत में महज 55 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया.
मुंबई: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की नई फिल्म 'तू या मैं' वैलेंटाइन वीक के मौके पर 13 फरवरी को रिलीज हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत काफी धीमी रही. फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर भारत में महज 55 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा काफी कम है और फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. फिल्म का क्लैश शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' से हुआ, जिसने पहले दिन करीब 8-9 करोड़ का बिजनेस किया और बाजी मार ली.
'तू या मैं' ने पहले ही दिन तोड़ा दम
'तू या मैं' की थिएटर ऑक्यूपेंसी भी औसतन सिर्फ 6% के आसपास रही, जिससे साफ है कि पहले दिन दर्शकों की भीड़ नहीं उमड़ी. हालांकि, वैलेंटाइन डे वीकेंड होने के कारण शनिवार और रविवार को कमाई में सुधार की उम्मीद बनी हुई है. अगर युवा दर्शक थिएटर पहुंचे तो स्थिति बेहतर हो सकती है. फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें प्रमोशन खर्च भी शामिल हैं. इतने कम बजट वाली फिल्म के लिए अगर वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो यह रिकवर कर सकती है और प्रॉफिट में भी जा सकती है.
शनाया कपूर और आदर्श गौरव नहीं कर पाए कुछ कमाल
निर्देशक बिजॉय नांबियार ने इस फिल्म में प्यार की कहानी को सर्वाइवल थ्रिलर के साथ जोड़ा है. यह थाई फिल्म 'द पूल' का आधिकारिक रीमेक है, जहां एक इंफ्लुएंसर कपल का रोमांटिक एडवेंचर अचानक खतरनाक मोड़ ले लेता है. समीक्षकों की बात करें तो फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. कई रिव्यू में शनाया कपूर और आदर्श गौरव की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है. शनाया अपने किरदार में बिल्कुल फिट बैठती दिखी हैं, जबकि आदर्श गौरव ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस किया है. वे दोनों फ्रेश जोड़ी के तौर पर स्क्रीन पर अच्छी केमिस्ट्री दिखाते हैं.
फिल्म की कहानी आज के सोशल मीडिया युग और Gen Z की लाइफस्टाइल को छूती है, जहां प्यार के साथ-साथ सर्वाइवल का रोमांच भी है. कुछ क्रिटिक्स ने कहा कि फिल्म का दूसरा हाफ ज्यादा मजेदार और टेंशन से भरा है, जबकि पहला हाफ थोड़ा धीमा चलता है. कुल मिलाकर 'तू या मैं' एक अलग तरह की फिल्म है जो बॉलीवुड में पारंपरिक रोमांटिक ड्रामा से हटकर कुछ नया ट्राई करती है. अगर युवा ऑडियंस इसे सपोर्ट करती है और वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो यह बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज दे सकती है. वैलेंटाइन डे पर कपल्स के लिए यह एक रोमांचक और इमोशनल ऑप्शन हो सकती है.