'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी...', समय रैना के कमेंट पर आगबबूला हुए मुकेश खन्ना, सरेआम सुनाई खरी-खरी
मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक एडिटेड फोटो शेयर की. फोटो में शक्तिमान का अवतार धारण किए मुकेश खन्ना दिख रहे हैं, जबकि समय रैना का चेहरा काला करके उन्हें गधे पर बिठाया गया है. कैप्शन में खन्ना ने लिखा- 'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी रहती है. लाख शीशियों में रख लो, बाहर निकालो, फिर भी टेढ़ी ही रहती है.
मुंबई: समय रैना पर मुकेश खन्ना फिर से भड़क गए हैं. शक्तिमान फेम वेटरन एक्टर ने कॉमेडियन समय रैना को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई है. कारण है समय रैना का नया स्टैंडअप स्पेशल 'Still Alive' इस शो में समय रैना ने मुकेश खन्ना और उनके आइकॉनिक किरदार शक्तिमान पर तंज कसा था, जिससे खन्ना काफी नाराज हो गए.
मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक एडिटेड फोटो शेयर की. फोटो में शक्तिमान का अवतार धारण किए मुकेश खन्ना दिख रहे हैं, जबकि समय रैना का चेहरा काला करके उन्हें गधे पर बिठाया गया है. कैप्शन में खन्ना ने लिखा- 'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी रहती है. लाख शीशियों में रख लो, बाहर निकालो, फिर भी टेढ़ी ही रहती है. समय रैना की भी ऐसी ही दुम है. कितना भी मारो, सीधा करो, वह फिर टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वह साधारण प्राणी नहीं है. वह गंदगी की आग में जला हुआ, पका हुआ रोस्टेड प्राणी है.'
Also Read
खन्ना ने आगे लिखा कि पूरे देश ने समय रैना को डांटा और मारा, फिर भी वह बेशर्म की तरह वापस आ गया. अब सिर्फ एक ही सजा बची है – उसका मुंह काला करके गधे पर बिठाया जाए और देश भर के शहरों में घुमाया जाए. बच्चे उस पर अंडे और टमाटर फेंकें, क्योंकि उसने बच्चों के सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है.
बताते चलें कि समय रैना के पिछले शो 'India’s Got Latent' को लेकर काफी विवाद हुआ था. उस समय मुकेश खन्ना समेत कई सेलिब्रिटी ने समय रैना की आलोचना की थी. अब 'Still Alive' में समय रैना ने उन आलोचकों पर पलटवार किया, जिसमें मुकेश खन्ना भी शामिल थे. उन्होंने मजाक में कहा था कि शक्तिमान आ गए थे, उनसे कैसे लड़ेंगे.
मुकेश खन्ना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग खन्ना के गुस्से को समर्थन दे रहे हैं, तो कुछ समय रैना के फैंस खन्ना को सलाह दे रहे हैं कि वे 'ग्रो अप' करें. इस बीच दोनों तरफ से तीखे बयानबाजी जारी है.