menu-icon
India Daily

सलमान खान और संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री ने लूटा फैंस का दिल, सऊदी फिल्म '7 डॉग्स' का धांसू ट्रेलर आउट

'7 डॉग्स' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त के कैमियो से फैंस का दिल जीत लिया है. मंगलवार को जारी इस धमाकेदार ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

antima
Edited By: Antima Pal
सलमान खान और संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री ने लूटा फैंस का दिल, सऊदी फिल्म '7 डॉग्स' का धांसू ट्रेलर आउट
Courtesy: x

मुंबई: सऊदी अरब की सबसे बड़ी प्रोडक्शन फिल्म '7 डॉग्स' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त के कैमियो से फैंस का दिल जीत लिया है. मंगलवार को जारी इस धमाकेदार ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैंस 'भाईजान' के स्टाइल और संजय दत्त के गैंगस्टर लुक पर फिदा हो गए हैं.

सलमान खान और संजय दत्त की एंट्री ने लूटा फैंस का दिल

यह फिल्म सऊदी अरब की सबसे महत्वाकांक्षी एक्शन थ्रिलर है, जिसका बजट लगभग 40 मिलियन डॉलर (करीब 340 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है. इसे 'बैड बॉयज' फेम डायरेक्टर्स अदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है. 

फिल्म में मुख्य भूमिका में मिस्र के बड़े स्टार्स करिम अब्देल अजीज और अहमद एज हैं, जबकि इंटरनेशनल कास्ट में मोनिका बेलुची, जियानकार्लो एस्पोसिटो, मैक्स हुआंग जैसे नाम शामिल हैं. ट्रेलर की शुरुआत में फिल्म के मुख्य हीरोज हाई-ऑक्टेन एक्शन करते दिखते हैं. ड्रग ट्रैफिकिंग और क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ इंटरपोल एजेंट और क्राइम ग्रुप के बीच की जंग को दिखाया गया है. लेकिन ट्रेलर का असली मजा तब आता है, जब बीच में अचानक सलमान खान की एंट्री होती है. उनकी स्टाइलिश और स्वैग से भरी एंट्री फैंस को 'भाईजान' के अंदाज की याद दिलाती है. फैंस तुरंत रिएक्ट करते हुए लिख रहे हैं- 'भाईजान का स्वैग कमाल है!' और 'फिर से सलमान-संजय की जोड़ी देखने को मिली!' 

दोनों बॉलीवुड आइकॉन्स के कैमियो इम्पैक्टफुल

इसके बाद संजय दत्त गन थामे गैंगस्टर रोल में नजर आते हैं. उनका कूल और पावरफुल लुक ट्रेलर में धमाल मचा देता है. दोनों बॉलीवुड आइकॉन्स के कैमियो छोटे हैं, लेकिन इतने इम्पैक्टफुल कि ट्रेलर में वे पूरी तरह छा जाते हैं. फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं- 'सलमान और संजय की पेयरिंग मिस कर रहे थे, ये ट्रेलर देखकर दिल खुश हो गया!' कई यूजर्स कह रहे हैं कि 'ये कैमियो फिल्म का हाइलाइट है!'

ये स्पेशल अपीयरेंस काफी यादगार

ट्रेलर में खूब एक्शन, ग्रिट्टी विजुअल्स, तेज रफ्तार चेज सीन और इंटेंस फाइट्स दिखाए गए हैं. सऊदी अरब के रियाद में शूट हुई यह फिल्म रीजन की सबसे बड़ी प्रोडक्शन मानी जा रही है. सलमान और संजय के रोल्स के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं बताए गए हैं, लेकिन ट्रेलर से लगता है कि ये स्पेशल अपीयरेंस काफी यादगार होंगे.

फिल्म की रिलीज इस साल के अंत में होने की उम्मीद है. ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस एक्साइटेड हैं और इसे 'बैंगर' बता रहे हैं. बॉलीवुड के इन दो दिग्गजों का इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में साथ आना गर्व की बात है. '7 डॉग्स' न सिर्फ सऊदी सिनेमा के लिए माइलस्टोन है, बल्कि ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी बड़ा एंटरटेनर साबित होने वाली है.