menu-icon
India Daily

अक्षय कुमार के फैंस के लिए झटका! CBFC ने 'Welcome To The Jungle' में किए 14 बदलाव, दिशा और जैकलीन के बिकिनी सीन कटे!

कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में डायरेक्टर अहमद खान ने अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सितारों को उतारा है. मेकर्स ने CBFC की मांग पर डायलॉग और विजुअल दोनों में बदलाव किए हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
अक्षय कुमार के फैंस के लिए झटका! CBFC ने 'Welcome To The Jungle' में किए 14 बदलाव, दिशा और जैकलीन के बिकिनी सीन कटे!
Courtesy: X

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन इसके लिए फिल्म में कुल 14 बदलाव करने पड़े. सर्टिफिकेट 20 जून को जारी किया गया. 

सेंसर बोर्ड ने काटे कई सीन!

बॉलीवुड की इस अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में डायरेक्टर अहमद खान ने अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सितारों को उतारा है. मेकर्स ने CBFC की मांग पर डायलॉग और विजुअल दोनों में बदलाव किए हैं. CBFC ने सबसे ज्यादा बदलाव डायलॉग में मांगे. एक डायलॉग 'काला पैदा हुआ है, कोयला है' को बदलकर 'सादा पैदा हुआ है, नमूना हुआ है' कर दिया गया.

इसके अलावा 'ना दिया' शब्दों वाला 10 सेकंड का सीन पूरी तरह हटा दिया गया. 'Screwed' शब्द को दो जगहों पर उपयुक्त शब्द से बदलने को कहा गया. 'अजरुद्दीन' को 'अल्लाउद्दीन' बना दिया गया. एक अहम बदलाव कश्मीर से जुड़े डायलॉग का भी हुआ. 'याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी' वाला डायलॉग हटाकर नया डायलॉग 'जो शहीद होने जा रहा था, उसके मुंह में भर लो पानी' रखा गया. 'देश की टट्टी' वाला पूरा डायलॉग ही डिलीट कर दिया गया. 

CBFC की सभी शर्तों को मेकर्स ने किया पूरा

विजुअल्स में भी सेंसर बोर्ड सख्त रहा. फिल्म के गाने में दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के सेंसुअल बिकिनी सीन हटा दिए गए. महिलाओं के हिप क्लोज-अप और हिप मूवमेंट वाले विजुअल्स को जहां-जहां था, डिलीट या रिप्लेस कर दिया गया. फिल्म के मेकर्स ने CBFC की सभी शर्तों को पूरा कर लिया है. अब फिल्म बिना किसी रुकावट के 26 जून को दर्शकों के सामने आएगी. कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर से भरी इस फिल्म को दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे.