Sanjay Leela Bhansali: शाही किरदार और दमदार कहानी, 61 साल के हुए फिल्मों में जान फूंकने वाले संजय लीला भंसाली
Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली का जन्म 24 फरवरी 1963 को मुंबई में हुआ था. संजय लीला भंसाली के पिता नवीन भंसाली भी प्रोड्यूसर थे.
नई दिल्ली: शानदार सेट, शाही किरदार और दमदार कहानी...,ये तीनों चीज आपको एक ही फिल्म में मिलना मुश्किल है. लेकिन अगर हम आपको बताए कि एक डायरेक्टर है जिनकी फिल्मों में आपको ये तीनों चीज देखने को मिलेगी तो क्या आप विश्वास करेंगे? नहीं ना लेकिन हिंदी सिनेमा के एक ऐसे फिल्म निर्माता है जिनकी हर फिल्म में आपको शानदार सेट, शाही किरदार और दमदार कहानी का कॉमबिनेशन देखने को मिलेगा.
जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का, जिन्होंने अपनी फिल्मों की खासियत यहीं रखी.
Also Read
- Assam Muslim Marriage Act: हिमंता सरकार ने खत्म किया मुस्लिम विवाह कानून, क्या उत्तराखंड की राह चली असम सरकार?
- Aaj Ka Panchang : पंचांग से जानें माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का क्या रहेगा समय?
- Aaj Ka Rashifal : आज भाग्य देगा वृषभ और कन्या समेत इन 6 राशि वालों भरपूर साथ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार
काफी गरीबी में बिता अभिनेता का बचपन
एक पुराने इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली ने बताया था कि उनका बचपन काफी गरीबी में बिता है. फिल्म निर्देशक उस वक्त काफी चीजों से वंछित रहे हैं. वह बताते है कि उनकी मां काफी अच्छी डांसर थी और वह छोटे-मोटे जगह डांस करके पैसे कमाती थी. संजय लीला भंसाली का बचपन चॉल में गुजरा है.
संजय लीला भंसाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक,पद्मावत और राम-लीला जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं.