एक FIR इस पे भी... समय रैना के फैन ने पार की दीवानगी की हद, 10 मिनट तक फोटो को करता रहा Kiss

समय रैना के एक फैन का अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन ने तकिए पर लगी समय की तस्वीर को करीब 10 मिनट तक किस किया.

X
Ashutosh Rai

समय रैना की लोकप्रियता का अंदाजा उनके एक फैन के इस वीडियो से लगाया जा सकता है. शख्स ने समय की तस्वीर को तकिए पर लगाया और लगातार उसे किस करता रहा. वीडियो सामने आने के बाद समय ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी.

समय रैना के फैन की अजीब हरकत

समय रैना के एक फैन ने अपनी दीवानगी दिखाने के लिए ऐसा वीडियो बनाया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो में शख्स ने एक तकिए पर समय रैना की तस्वीर चिपका रखी है. इसके बाद वह जमीन पर लेटकर करीब 10 मिनट तक लगातार उस तस्वीर को किस करता दिखाई देता है. फैन की यह हरकत देखकर खुद समय भी हैरान रह गए. उन्होंने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “अबे यार”.

समय ने भी मजे लिए

समय रैना ने फैन के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इस पर भी एक FIR होनी चाहिए और साथ में रोने वाला इमोजी लगाया. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए. कुछ लोगों ने फैन की हरकत को मजेदार बताया, तो कई यूजर्स ने इसे सस्ता और क्लिक पाने वाला कंटेंट कहा. लोगों का सवाल था कि सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने के लिए आखिर किस तरह के वीडियो बनाए जा रहे हैं.


विवादों के बाद फिर चर्चा में समय

समय रैना इन दिनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं. शो के पुराने विवादों के बावजूद उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई. रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी के बाद शो को लेकर बड़ा विवाद हुआ था और इसे बंद भी करना पड़ा था. अब समय की तस्वीर बदलती दिख रही है. हाल ही में मुंबई में एक साइबर-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम में समय ने अपने मजेदार अंदाज में मुंबई पुलिस को भी रोस्ट किया.